अगर आप चरण वंदना नहीं करते तो... धनबाद महानगर ‍‍BJP की सक्रिय सदस्यता सूची जारी होते ही मचा कोहराम; संजय, मानस, अशोक, मुकेश... का पत्ता साफ

cy520520 3 day(s) ago views 784
  

फेसबुक पर भाजपा नेता अखिलेश सिंह का पोस्ट।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड प्रदेश भाजपा ने धनबाद महानगर भाजपा की सक्रिय सदस्यता की सूची पर मुहर लगा दी है। यह सूची बुधवार को सार्वजनिक हुई। इसमें कुल 967 सक्रिय सदस्य बने हैं। इस सूची के जारी होते ही धनबाद भाजपा में कोहराम मच गया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के खिलाफ काम करने वालों को हाथों-हाथ लिया गया है तो समर्थकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। धनबाद भाजपा में सेकेंड लाइन के प्रमुख चेहरों में शामिल-संजय झा, नितिन भट्ट, मुकेश पांडेय, अशोक सिन्हा जैसों को सक्रिय सदस्य नहीं बनाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

सक्रिय सदस्यता की सूची जारी होते ही इंटरनेट मीडिया में भाजपा के समर्पित और निष्ठावान कार्यर्कता भड़ास निकाल रहे हैं। धनबाद भाजपा की गुटबाजी और दुखती रग पर हाथ रखने वाली प्रतिक्रया व्यक्त कर रहे हैं। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि सूची में फर्जीवाड़ा भी है। एक ही आदमी को दो-दो जगह से सक्रिय सदस्य बनाया गया है।

  

सूची में गड़बड़ी की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से भी की गई है। कांड्रा मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बिरजू रवानी ने मरांडी को पत्र लिखकर कहा है कि मैं भाजपा मंडल अध्यक्ष का दावेदार हू‍ं। मेरी दावेदारी को रोकने के लिए साजिश रची गई है। कहा जा रहा है कि धनबाद महानगर अध्यक्ष के प्रमुख दावेदारों का पत्ता साफ करने के लिए सूची बनाने में खेल किया गया है।

  

भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रवण राय के नेतृत्व में बुधवार को महानगर क्षेत्र के सभी 17 मंडलों की सक्रिय सदस्यों की अंतिम अद्यतन सूची जारी की गई। भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से स्वीकृत कुल 967 सक्रिय सदस्य धनबाद महानगर जिला में दर्ज किए गए हैं। यह अद्यतन सूची औपचारिक रूप से जारी कर दी गई है।
सक्रिय सदस्यता में धनबाद महानगर जिला रहा प्रथम

धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय बताया कि झारखंड में सक्रिय सदस्यता के मामले में धनबाद महानगर जिला प्रथम स्थान पर है। झारखंड प्रदेश में भाजपा के सक्रिय सदस्यों की दृष्टि से धनबाद महानगर जिला सबसे अग्रणी जिला बन गया है। यह उपलब्धि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की निरंतर मेहनत और जनसंपर्क की मजबूत पकड़ को दर्शाती है।
सभी 17 मंडल चुनाव योग्य

भाजपा धनबाद महानगर जिला के अंतर्गत आने वाले सभी 17 मंडल सक्रिय सदस्यता के निर्धारित मापदंड को पूरा कर चुके हैं। सभी मंडल आगामी संगठनात्मक चुनाव के लिए पूरी तरह चुनाव-योग्य घोषित किए गए हैं। जिसको लेकर मंडलवार सक्रिय सदस्यों की सूची जारी हो गई है।
मंडलवार सक्रिय सदस्यों की संख्या

जोरापोखर मंडल 112, धनबाद सदर मंडल 93, बाघमारा मंडल 85, केन्दुआ मंडल 69, महुदा मंडल 65, सिनीडीह मंडल 60, भागा मंडल 55, भूली मंडल 54, झरिया नगर 54,मनईटांड़ मंडल 53, बरटांड़ मंडल 48, धनबाद प्रखंड 31, कतरास मंडल 52, लोयाबाद मंडल 34, बैंक मोड़ मंडल 39, लोदना मंडल 39, बस्ताकोला मंडल 34 सक्रिय सदस्य बनाएं गये हैं। पूरे 17 मंडलों में 1377 लोगों का सक्रिय सदस्यता को लेकर रजिस्ट्रेशन किया गया था। जिसमें 967 लोगों की सक्रिय सदस्यता को भाजपा झारखंड प्रदेश ने स्वीकृत किया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
134482

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.