search
 Forgot password?
 Register now
search

मेरे पति ने कर ली है दूसरी शादी, अब कराना चाह रहे मेरी हत्या, केस दर्ज

deltin33 2025-12-12 20:38:19 views 455
  

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर



जागरण संवाददाता, भागलपुर : औद्योगिक थानाक्षेत्र के ज्योति बिहार कॉलोनी में रह रही रूबी देवी ने अपने पति राम निवास कुंवर पर दूसरी शादी कर लेने और उसकी हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। औद्योगिक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नीरज कुमार के समक्ष पति की शिकायत लेकर पहुंची रूबी देवी ने महिला पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में थानाध्यक्ष को जानकारी दी कि उसके पति उसके रहते दूसरी शादी कर ली है। पति नवगछिया के गोपालपुर सैदपुर के रहने वाले हैं। उसकी शादी 1999 में दस तोले सोने समेत अन्य सामानों को उपहार के रूप में उसके घर वालों ने पति को दी थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शादी बाद ससुराल पहुंची और कालांतर एक पुत्र पैदा लिया। उसके बाद उसके पति राम निवास कुंवर ने दूसरी शादी कर ली। उसे घर पर ही रखने लगे। विरोध करने पर पति, सौतन, देवर राम उदित कुंवर उर्फ पप्पू, गोतनी पप्पी देवी, भगनी कुमकुम कुमारी, भगनी के पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। तब जब वह उक्त घटनाक्रम की रिपोर्ट थाने में की तो पति समेत ससुराल वालों ने इस बात के लिए सामाजिक स्तर पर समझौता कराया कि वह उसे पूरे मान-सम्मान के साथ रखेंगे। फिर उसे सैदपुर से भागलपुर स्थित ज्योति बिहार कॉलोनी लाकर रखने लगे। तब उसे यह पता नहीं था कि उपरोक्त आरोपित उसकी जान ले लेने की साजिश रच रहे हैं।

आठ दिसंबर 2025 की रात उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर देने का प्रयास किया। लेकिन रूबी ने पुलिस को जानकारी दी है कि तब ऐन मौके पर उसे इस बात की जानकारी हो गई। और वहां से वह किसी तरह जान बचाते हुए मां-पिता के घर आ गई। उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी फिर उनके साथ थाने आकर अपनी शिकायत दर्ज करा रही हूं। थानाध्यक्ष ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com