Bihar politics : शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, रोहित पांडेय, ई शैलेन्द्र, मिथुन यादव
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar politics : भागलपुर जिले में सात विधानसभा सीट है। पांच भागलपुर इलाके तो दो नवगछिया इलाके में। सभी सीटों पर इस बार एनडीए की जीत हुई। तीन-तीन पर भाजपा व जदयू और एक पर लोजपा रामविलास की पार्टी को सफलता मिली है। लेकिन भागलपुर के एक भी विधायक को अब तक मंत्री का पद नहीं मिला है। मंत्रीमंडल में एक भी विधायक को शामिल नहीं करने पर यहां के एनडीए कार्यकर्ता दुखी महसूस कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कम से कम दो विधायक को मंत्री पद देने की मांग की है। सरकार ने किसी को मंत्री तो नहीं बनाया, लेकिन जिले के चार विधायक को सरकार में जगह दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बुलो मंडल को जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति का सभापति बनाया गया
बिहार विधानसभा नियमावली के अनुसार गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति का सभापति बनाया गया। बिहपुर के भाजपा विधायक इं. शैलेन्द्र, भागलपुर के भाजपा विधायक रोहित पांडेय, नाथनगर के लोजपा रामविलास के विधायक मिथुन यादव को सदस्य नियुक्त किया गया है। यहां बता दें कि विधायक बनने के पूर्व मिथुन यादव भागलपुर के जिला परिषद अध्यक्ष भी थे।
जानिए, इन चार विधायक के बारे में
शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल चुनाव के कुछ समय पूर्व राजद छोड़कर जदयू में शामिल हुए। जदयू ने उन्हें गोपालपुर विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया। तत्कालीन विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का टिकट जदयू ने इस बार काट दिया। गोपाल मंडल निर्दलीय चुनाव लड़े। लेकिन जीत जदयू उम्मीदवार बुलो मंडल की हुई। भागलपुर ने लगातार दूसरी बार रोहित पांडेय को भाजपा ने टिकट दिया। पहली बार वे लगभग 11 सौ मतों से चुनाव हार गए थे। इस बार उन्होंने यहां के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को पराजित कर दिया। ई शैलेन्द्र भाजपा के बड़े नेता है। बिहपुर विधानसभा से कई बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार भी पार्टी ने उन्हें बिहपुर के टिकट दिया और वे चुनाव जीत गए। मिथुन यादव नाथनगर के विधायक हैं। चिराग पासवान की पार्टी से उन्होंने टिकट प्राप्त की। पहली बार चुनाव पड़े और च़ुनाव जीते। |
|