search

Punjab Weather: पजाब में धुंध का यलो अलर्ट जारी, हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, अब बढ़ेगी ठंड; प्रदूषण से राहत नहीं

LHC0088 2025-12-15 12:06:16 views 678
  

पंजाब के तरनतारन में छाई धुंध।  



जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के तापमान में बीत 24 घंटों में बढ़ौतरी देखने को मिली। बादल छंटने व धूप खिलने के बाद दिन के तापमान में 2.6 डिग्री चढ़ा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान पहले से ही सामान्य से अधिक चल रहा है। लेकिन, इस बदलाव के बीच आज राज्य में घनी धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बीते दिन जो तापमान बढ़ा है, वे अस्थायी था। रविवार शाम से हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। जिसके चलते ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार है। जिसके बाद पंजाब में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आज से ही तापमान गिरने लगेगा और लोग ठिठुरन महससू करेंगे। अनुमान है कि अगले 48 घंटों में तापमान में तापमान गिरावट देखने को मिल सकती है।

बीते दिन मौसम साफ होने के बाद आज अधिकतर जिले धुंध की चपेट में आने के आसार बने हुए हैं। जिसके चलते राज्य के 18 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, मोगा, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मानसा, बरनाला और बठिंडा में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

  

लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड

राज्य के तापमान में अभी कुछ दिनों से उथल-पुथल देखने को मिल रही है। लुधियाना व बठिंडा का न्यूनतमत तापमान रविवार 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अनुमान है कि आज इसमें गिरावट देखने को मिलेगी और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।

वहीं, रविवार शाम शहर का अधिकतम तापमान मानसा में 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा अमृतसर का तापमान 21.5 डिग्री, लुधियाना का 24.3 डिग्री, पटियाला का 24.1 डिग्री, पठानकोट का 23.4 डिग्री और गुरदासपुर का 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

प्रदूषण की स्थिति नहीं बदली, सांसें घुट रहीं

राज्य में बारिश ना होने की सूरत में प्रदूषण सांसें घोंट रहा है। अमृतसर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 131 रहा। जबकि, जालंधर में औसतन एक्यूआई 110, खन्ना में 127, लुधियाना में 123, मंडीगोबिंदगढ़ में 95 और पटियाला में 146 दर्ज किया गया है।

जानें पंजाब के प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा मौसम

अमृतसर- धुंध रहने का अलर्ट जारी है। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 9 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- धुंध छाने का अनुमान है। तापमान 7 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- धुंध छाने का अनुमान है। तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- धुंध के बीच तापतान 11 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138