फर्रुखाबाद में घरेलू कलह की भयावह तस्वीर, माता-पिता के झगड़े में दो दिन घर में पड़ा रहा मासूम का शव

LHC0088 Yesterday 19:37 views 334
  



जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में घरेलू कलह की भयावह तस्वीर सामने आई है। पति-पत्नी के विवाद में मासूम के शव का अंतिम संस्कार भी नहीं किया गया। दो दिन तक घरेलू कलह होती रही और मासूम बच्ची का शव रखा रहा। बात सिर्फ बच्ची के इलाज में खर्च रुपयों की थी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

दंपती के बीच आपसी मतभेद के चलते मायके में रह रही महिला की आठ माह की पुत्री की मौत हो गई। महिला और उसके मायके पक्ष ने बच्ची के इलाज में खर्च धनराशि दिलाए जाने की मांग रखते हुए बच्ची का शव का दो दिन तक अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। तीसरे दिन शुक्रवार को महिला के पति के आने के बाद आपस में तलाक का समझौता होने पर बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी को लेकर विवाद की सूचना आई थी। किसी ने तहरीर नहीं दी है।

  

मऊदरवाजा थाने के गांव जनैया सठैया निवासी व्यक्ति की 21 वर्षीय पुत्री की शादी वर्ष 2024 में जनपद एटा के गांव तारा नगला निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गया। कुछ माह बाद ही बेटी मायके आ गई थी। उसने मायके में पुत्री को जन्म दिया। पुत्री के जन्म के बाद फिर ससुराल चली गई, वहां आपस में विवाद गहराया तो वह दो माह पहले मायके चली आई।

  
नर्सिंग होम में इलाज का दावा

बेटी की पुत्री की तबियत 15 दिन पहले बिगड़ी तो उसका एक नर्सिंग-होम में इलाज कराया गया। बुधवार शाम बच्ची की मौत हो गई। सुमन व उसके माता पिता ने आरोप लगाया कि इलाज में उनका लगभग 2.70 लाख रुपये खर्च हो गया। बेटी के पिता का आरोप है यह रकम जुटाने के लिए उन्होने आलू सहित अपना खेत तक गिरवी रख दिया। बेटी के पति को बच्ची के इलाज का खर्च देना चाहिए। बेटी की मौत की जानकारी पर उसके पिता व उसके स्वजन भी गांव जनैया सठैया आए, लेकिन खर्च की धनराशि को लेकर विवाद हो गया। मृतक बच्ची के पिता व उसके स्वजन इलाज में इतने रुपये खर्च होने की बात गलत मान रहे थे।

  
दोनों पक्षों में पुलिस ने करवाया समझौता

मौके पर यूपी -112 व थाना पुलिस भी पहुंची।‌ उसके बाद शुक्रवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद बालिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का मामला था, दोनों पक्षों ने आपस में विवाद निपटा लिया। घटना को लेकर किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।

यह भी पढ़ें- बेटी पर बुरी नियत डाली तो प्रेमिका ने प्रेमी को मार डाला, 49 दिन बाद जंगल में मिला कंकाल

यह भी पढ़ें- उन्नाव में प्रेमिका की हत्या कर कन्नौज में दो प्रेमी दोस्तों ने जलाया था शव, मुठभेड में गिरफ्तार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
139978

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com