दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा मलेरिया, एक हफ्ते में दोगुनी हुई मरीजों की संख्या; डेंगू के मामले भी बढ़े

LHC0088 2025-10-7 14:36:32 views 753
  तेजी से बढ़ रहा मलेरिया, एक हफ्ते में दोगुनी हुई मरीजों की संख्या





जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मच्छरजनित बीमारियों में खासतौर पर मलेरिया से खतरा लगातार बढ़ रहा है। आलम यह है कि मलेरिया के मामलों में लगभग दोगुनी तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले सप्ताह मलेरिया के 60 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि इससे पहले के हफ्ते में इनकी संख्या 38 थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी प्रकार चिकनगुनिया के 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि उससे पूर्व के सप्ताह में नौ ही मरीज दर्ज किए गए थे। हालांकि डेंगू के मामलों में भी वृद्धि हो रही लेकिन अंतर खास नहीं है। सितंबर में खत्म हुए आखिरी सप्ताह में डेंगू के 74 मरीज थे जो कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में 81 मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है।



निगम की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अब तक मलेरिया के 431 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जो कि पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है। इसी प्रकार चिकनगुनिया की अब तक कुल मरीजों की संख्या 75 हो चुकी है। यह पिछले वर्ष से 51 अधिक है।

डेंगू के कुल मरीजों की संख्या इस समय 840 है जो पिछले वर्ष 1,630 मरीजों के मुकाबले लगभग 50 प्रतिशत कम है। निगम के मुताबिक मलेरिया का सर्वाधिक प्रकोप एमसीडी के पश्चिमी और मध्य दिल्ली जोन में है। पश्चिमी जोन में अब तक 66 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। मध्य दिल्ली जोन में 56 मरीजों की पुष्टि हुई।


वर्ष 2025 में क्या है कार्रवाई की स्थिति

  • कितने घरों में पाया मच्छरों का लार्वा-2,15,652
  • कानूनी नोटिस भेजे गए-1,41,187
  • कितने लोगों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई शुरू की गई-2,75,00
  • कितने लोगों के चालान काटे गए- 6,408

क्षेत्रानुसार डेंगू मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या 2025 में

    निकाय मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया
   
   
   एमंसीडी
   415
   707
   69
   
   
   एनडीएमसी
   0
   19
   2
   
   
   दिल्ली कैंट
   9
   94
   2
   
   
   रेलवे
   7
   20
   2
   

पूर्व के वर्षों की तुलनात्मक स्थिति



    वर्ष डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया
   
   
   2021
   341
   113
   56
   
   
   2022
   937
   125
   23
   
   
   2023
   3478
   321
   24
   
   
   2024
   1630
   430
   55
   
   
   2025
   840
   431
   75
   

नोटः मरीजों के आंकड़े प्रत्येक वर्ष एक जनवरी से लेकर 4 अक्टूबर तक के हैं।


इन बातों का रखेंगे ध्यान तो बीमार होने की अशंका हो जाएगी कम

-घर में सजावटी पौधों के गमलों में पानी तीन से चार दिन में बदलते रहें

-कूलर को साफ रखें और उसका पानी भी तीन से चार दिन में बदलते रहें

-छत पर टूटे हुए कप प्लेट, खुले डब्बे गमले आदि में पानी जमा न होने दें

-पानी की टंकी को ढककर रखें

-पानी के कंटेनर में पानी इकट्ठा रखें तो ढककर रखें, नहीं तो चार दिन में उसे खाली करते रहें



-विंडो एसी से पानी निकलता है तो वह किसी बर्तन या छत पर इकट्ठा न हो ऐसी व्यवस्था रखें

-पूरी बाजू के कपड़े पहन कर रखें। पार्क में जाए तो पूरी बाजू के कपड़ो के साथ जूते व जुर्राब व पैरो तक बदन को ढके रखें ।
मलेरिया के लक्षण (मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है)

- अचानक तेज बुखार

- गंभीर सिरदर्द, खासकर आंखों के पीछे।

- मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द (\“\“हड्डी तोड़ बुखार\“\“ के नाम से भी जाना जाता है)।



- उल्टियां होना

- शरीर पर लाल चकत्ते।

डेंगू के लक्षण (मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है)

-- बुखार, ठंड लगना और कंपन।

-पसीना आना।

-सिरदर्द।

-उल्टियां होना

-मांसपेशियों में दर्द।


हम लगातार लोगों को जागरू करने का काम कर रहे हैं। हमारे कर्मचारी घर-घर जाकर मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए जांच कर रहे हैं। साथ ही फागिंग के अलावा मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है। - राजा इकबाल सिंह, महापौर, दिल्ली
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
134192

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.