search
 Forgot password?
 Register now
search

Maruti Fronx Flex Fuel जल्द होगी लॉन्च, मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स

LHC0088 2025-10-9 02:07:25 views 1222
  



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में वाहन निर्माता कंपनियां अब इको-फ्रेंडली और फ्यूल एफिशिएंसी में सुधार करने के लिए नई तकनीक को अपनाने में जुटी हुई है। Maruti Suzuki अपनी नई फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट को लाने वाली है, जो Maruti Fronx Flex Fuel होने वाली है। कंपनी की तरफ से इसे जल्द ही जापान मोबिलिटी एक्सपो 2025 में शोकेस करने करने वाली है। इसे साल 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Maruti Fronx Flex Fuel में क्या है खास?

Maruti Fronx का फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट को साल 2026 में लॉन्च हो सकती है। यह फ्यूल के लिए पेट्रोल के साथ एथेनॉल का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करेगी। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन देखने के लिए मिल सकता है, जिसे इस तरह से कैलिब्रेक किया जाएगा कि यह हाई एथेनॉल मिश्रण (E20 और उससे अधिक) पर भी आसानी से चल सके।
Maruti Fronx में दिखेंगे ये बदलाव

  • कंपनी का दावा है कि Maruti Fronx Flex Fuel वेरिएंट में इस तरह का इंजन दिया जाएगा, जो हाई एथेनॉल मिश्रण पर बिना किसी परेशानी के काम कर सकेगा। यह एक प्रकार से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ईंधन दक्षता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम होगा। फ्रॉक्स के 1.2 लीटर इंजन को E20 के बजाय और भी अधिक एथेनॉल मिश्रण के लिए तैयार किया गया है।
  • उच्च एथेनॉल मिश्रण पर चलने वाली कारों से प्रदूषण कम होगा, जिससे यह पर्यावरण के लिए फायदेमंद साबित होगी। भारत में एथेनॉल की आपूर्ति बढ़ने पर यह फ्लेक्स फ्यूल वाहन आम लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। Maruti Fronx Flex Fuel भारतीय बाजार में व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी एक बड़ा कदम हो सकता है, क्योंकि यह एक स्टाइलिश और पर्यावरण के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं को आकर्षित करेगा।

कंपनी का प्लान

Maruti Suzuki का प्लान केवल फ्लेक्स फ्यूल वाहनों तक सीमित नहीं है। कंपनी इस दौरान बायो गैस संयंत्रों के साथ मिलकर सीएनजी वाहनों के लिए गैस उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम कर रही है। इसका उद्देश्य यह है कि फ्लेक्स फ्यूल, सीएनजी, बायो गैस और हाइब्रिड तकनीक को एक साथ लेकर भारत में पर्यावरण के अनुकूल वाहनों का एक व्यापक विकल्प प्रस्तुत किया जा सके।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com