search

केरल में अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी दंपत ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 90

तिरुवनंतपुरम। केरल के कोल्लम जिले में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी दंपति को सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी नींदाकरा क्षेत्र से की गई।
      अधिकारियों के अनुसार दंपति कई वर्षों से बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा था।
    जांच एजेंसियों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दंपति की पहचान मिलन खान और मुकुल खंडाल के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बांग्लादेश के बागेरहाट जिले के गुलशा गली इलाके के निवासी हैं, जो ढाका के पास स्थित है।




    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मिलन खान करीब 10 वर्ष पहले भारत आया था। वह केरल के त्रिशूर जिले के चालाकुडी क्षेत्र में रह रहा था। बाद में करीब तीन वर्ष पहले वह अपनी पत्नी को भी भारत लेकर आया और दोनों कोल्लम जिले में बस गए। बताया जा रहा है कि दंपति पिछले तीन वर्षों से केरल में रह रहा था, लेकिन उनके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध कानूनी दस्तावेज नहीं थे।
    छापेमारी के दौरान जांच एजेंसियों को दंपति के पास से भारतीय दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा उनके पास बांग्लादेश के राष्ट्रीय पहचान पत्र (नेशनल आईडी कार्ड) भी बरामद हुए हैं। अब एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि भारतीय दस्तावेज उन्हें कैसे और किन परिस्थितियों में मिले।




    मामले की गंभीरता को देखते हुए चवरा पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि दंपति को भारत में रहने और दस्तावेज हासिल करने में किसने मदद की।
    सुरक्षा एजेंसियां मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मानकर हर पहलू की जांच कर रही हैं।






Deshbandhu



Keralalaw and orderkerala news









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
149777