search

सचिन तेंदुलकर नहीं इस खिलाड़ी के नाम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू का रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी नहीं छोड़ पाएंगे पीछे

deltin55 5 hour(s) ago views 28

वैभव सूर्यवंशी का नाम इस दिनों लगातार इंटरनेशनल डेब्यू के लिए चर्चा में है। इसी साल 27 मार्च को आईपीएल 2026 से एक दिन पहले वह 15 साल के पूरे हुए थे। अब आईपीएल में 15 साल के खिलाड़ी की धूम के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके उतरने का सभी को बेसब्री से इंतजार है। कहीं-कहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि वैभव सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में से भी एक हो सकते हैं।




अगर दुनियाभर में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू के रिकॉर्ड की बात करें तो शायद ज्यादातर लोगों को खिलाड़ी का नाम भी नहीं पता होगा। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर नहीं हैं वह। बल्कि एक 14 साल के खिलाड़ी के नाम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू का रिकॉर्ड है। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों में सचिन सबसे आगे हैं।







14 साल और 16 दिन, इस छोटी सी उम्र में 16 अक्टूबर 2020 को रोमानिया के मैरियन घेरसिम (Marian Gherasim) ने बुल्गारिया के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वनडे इंटरनेशनल, टेस्ट और टी20 तीनों फॉर्मेट मिलाकर मैरियन सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं।



जबकि वनडे क्रिकेट में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम दर्ज है। उन्होंने सिर्फ 14 साल 233 दिन की उम्र में 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था। वहीं टेस्ट क्रिकेट में भी पाकिस्तान के ही हसन रजा ने 14 साल 227 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ ही 1996 में टेस्ट डेब्यू किया था।









वैभव सूर्यवंशी 15 साल के पूरे हो चुके हैं। अब अगर उन्हें आगामी आयरलैंड दौरे या इंग्लैंड दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलता भी है, तो भी वह सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे। हालांकि, उनके पास अभी सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारतीय बनने का मौका है।












सचिन तेंदुलकर सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में 15 नवंबर 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट से अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। अब वैभव सूर्यवंशी अगले साल यानी अक्टूबर-नवंबर 2027 से पहले इंटरनेशनल डेब्यू करते हैं तो सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।












वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल 2026 के बाद अब परीक्षा श्रीलंका में होगी वनडे ट्राई सीरीज के दौरान। इस सीरीज से पहले लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वैभव, इशान समेत चार भारतीय बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर






like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
153252