भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। मई 2025 में इसकी खुदरा बिक्री में जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी देखने को मिली है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) (फाडा) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने इलेक्ट्रिक कारों ने कुल पैसेंजर वाहन बाजार में 4.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की। जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा 2.6 प्रतिशत था। यानी साफ है कि लोग अब पारंपरिक ईंधन की बजाय इलेक्ट्रिक विकल्पों को तेजी से अपना रहे हैं।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री ने पार किया 1 लाख यूनिट का आंकड़ा
इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में 20.62% की सालाना बढ़त
इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 84.3% की जबरदस्त छलांग