search

Indian Navy Agniveer Apprentice Vacancy 2026: भारतीय नौसेना में अग्निवीर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स

deltin55 Yesterday 22:08 views 69

Indian Navy Agniveer Apprentice Vacancy 2026: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर अग्निवीर अप्रेंटिस के रिक्त पदों की भर्ती के लिए रोजगार सामाचार में एक शॉर्ट नोटिस 2026 जारी कर दिया है। ये भर्तियां बैच संख्या 01/2027 और 02/2027 हेतु अविवाहित पुरुषों के लिए हैं। फिलहाल नोटिस में वैकेंसी के बारे में नहीं बताया गया है। 05 जून को विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 05 जून 2026 से शुरू होंगे जिसकी अंतिम तिथि 29 जून 2026 है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भारतीय नौसेना में भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन बाद में जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन की PDF में पात्रता मानदंड, वैकेंसी का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी स्ट्रक्चर, चयन प्रक्रिया, परीक्षा का पैटर्न, आवेदन फीस और आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां आदि जानकारी निहित होती है।  

भारतीय नौसेना में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। अगर हम सैलरी स्ट्रक्चर की बात करें, तो यहां स्टाइपेड अमाउंट दिया जाता है, जिसमें 30,000 से 40,000 तक का पैकेज शामिल है। आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु नीचे टेबल में भी प्रदान कर दिया जाएगा।

     
भारतीय नौसेना में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन  करने का लिंक
   
जल्द जारी
     

भारतीय नौसेना में अग्निवीर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के चयन में कुल चार चरण शामिल है। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होती है। दूसरे चरण में शारीरिक, लिखित परीक्षा और मेडिकल होता है। तीसरे चरण प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षण होता है। चौथे व अंतिम चरण में फाइनल मेरिट तैयार होती है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

     
विवरण
   
जानकारी
     
भर्ती प्राधिकरण का नाम
   
भारतीय नौसेना (Indian Navy)
     
बैच संख्या
   
01/2027 और 02/2027  


     
नोटिस  
   
जारी
     
पद का नाम
   
अग्निवीर अप्रेंटिस
     
रिक्त  पदों की संख्या
   
जल्द अपडेट
     
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि


   
05 जून 2026
     
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
   
29 जून 2026
     
चयन के चरण


   
ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक, लिखित परीक्षा, मेडिकल और दस्तावेजों का सत्यापन
     
ऑफिशियल वेबसाइट


   
www.joinindiannavy.gov.in
     

भारतीय नौसेना में निहित पदों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवारों के पास शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक पास करना अनिवार्य है और संबंधित इलेक्ट्रिकल और इंजीनियरिंग स्ट्रीम में कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स पूरा करना जरूरी है। 01/2027 बैच के लिए, उम्मीदवारों का जन्म 01 दिसंबर 2004 और 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)। 02/2027 बैच के लिए, उम्मीदवारों का जन्म 01 मई 2005 और 31 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में भर्ती से संबंधित शॉर्ट नोटिस देखने की सलाह दी जाती है।

आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके भारतीय नौसेना में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जल्द ही इसकी परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
  
सबसे पहले भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
   
Indian Navy Agniveer Apprentice Vacancy 2026 पर क्लिक करें।
   
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें।
   
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
   
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
   
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।   
  





like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
155857