

Indian Army SSC Technical Women Recruitment : भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रही महिला इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए शानदार अवसर है। भारतीय सेना ने 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) तकनीकी महिला पाठ्यक्रम के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 30 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण अप्रैल 2027 से बिहार के गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में शुरू होगा। इसके अलावा, सेवा के दौरान शहीद हुए रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी में विशेष प्रवेश की व्यवस्था भी की गई है।
भारतीय सेना में इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित महिला इंजीनियरिंग स्नातक आवेदन कर सकती हैं। इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की छात्राएं भी आवेदन के लिए पात्र होंगी, बशर्ते उनका परिणाम 1 अप्रैल 2027 तक घोषित हो जाए।
आयु सीमा 1 अप्रैल 2027 के अनुसार 20 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है, यानी उम्मीदवार का जन्म 1 अप्रैल 2000 से 31 मार्च 2007 के बीच होना चाहिए। वहीं, रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है।
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदन की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को पांच दिवसीय एसएसबी (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एसएसबी में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा और अंत में मेरिट सूची के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : PDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन

उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से भी निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा। इसके तहत 13 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़, 15 पुश-अप्स, 2 पुल-अप्स और 25 सिट-अप्स करने की क्षमता आवश्यक होगी।

साथ ही तैराकी की बुनियादी जानकारी भी अपेक्षित है, ताकि प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले पंजीकरण करें, फिर लॉगिन कर Short Service Commission (Technical) Course का चयन करें।
|