भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष (सीओएएस) सैन्य स्टाफ के प्रमुख और भारतीय सेना बोर्ड के अध्यक्ष होते हैं। सीओएएस का पद हमेशा एक चार सितारा जनरल के पास होता है।
पढ़ेंः भारत के पड़ोसी देश व उनसे लगे भारतीय राज्य, पढ़ें
भारतीय सेना में सेवारत सबसे वरिष्ठ अधिकारी के रूप में सेनाध्यक्ष भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय का सैन्य सलाहकार होता है। वर्तमान में जनरल मनोज पांडेय थल सेनाध्यक्ष हैं। उन्होंने 30 अप्रैल 2022 से पदभार ग्रहण किया है।