search
 Forgot password?
 Register now
search

गूगल मैप को टक्कर दे रहा Mappls, स्वदेशी नेविगेशन एप के अश्विनी वैष्णव भी हुए फैन!

LHC0088 2025-10-12 23:06:29 views 1321
  

केंद्रीय मंत्री ने साझा किया Mappls ऐप का अनुभव (फोटो स्क्रीन ग्रैब)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गूगल मैप्स को टक्कर देने वाला स्वदेशी ऐप Mappls लॉन्च हो गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इस नेविगेशन ऐप का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। इस स्वेदशी नेविगेशन ऐप में गूगल मैप से भी अधिक फीचर्स दिए गए हैं। इस ऐप के फैन खुद रेल मंत्री अश्विन वैष्णव भी हो गए हैं। उन्होंने कहा जल्द रेलवे और मैपल्स का एमओयू साइन होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, Mappls स्वेदशी ऐप को MapmyIndia द्वारा तैयार किया गया है। इसमें आपको वो सभी फीचर्स मिल जाएंगे, जो गूगल मैप्स पर मिलते हैं। यही नहीं इस स्वदेशी नेविगेशन ऐप पर यूजर्स द्वारा रोड की कंडीशन, रूट्स पर मिलने वाले पेट्रोल पंप, ढ़ाबा और जंक्शन प्वाइंट्स आदि के बारे में भी जानकारी अपडेट की जा सकेगी।
जल्द ही रेलवे करेगा उपयोग

केंद्रीय रेल एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को मैपमाईइंडिया द्वारा विकसित पूरी तरह से भारत में निर्मित स्मार्ट नेविगेशन ऐप \“मैपल्स\“ का अनुभव किया। उन्होंने ऐप की विशेषताओं का प्रत्यक्ष परीक्षण किया और इस बात पर जोर दिया कि कैसे स्वदेशी तकनीक अब वैश्विक मानकों से मेल खा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे और मैपल्स के बीच जल्द ही एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिससे ऐप की तकनीक का रेलवे प्रणालियों में उपयोग संभव हो सकेगा।
केंद्रीय मंत्री ने साझा किया अनुभव

केंद्रीय मंत्री ने अपने X हैंडल से इस ऐप का एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से इसे एक बार ट्राई करने के लिए कहा है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से इसके फीचर्स के बारे में जानकारी शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि मैप में जहां भी अंडरपास या ओवरब्रिज आता है, वहां एक 3D जंक्शन व्यू बन जाता है, ताकि उपयोगकर्ता को नेविगेशन में आसानी हो सके। गूगल मैप में आमतौर पर उपयोगकर्ता को ओवरब्रिज और अंडरपास में सही लेन चुनने में दिक्कत आती है। लेकिन यह दिक्कत Mappls ऐप में नहीं आएगी।

यही नहीं इसके अलावा कहीं अगर आपको मल्टी स्टोरी बिल्डिंग या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में जाना है तो वहां किस फ्लोर पर कौन सा शॉप है इसकी जानकारी मिलती है। केंद्रीय मंत्री ने लोगों से कहा कि इस स्वदेशी मैप को एक बार ट्राई करना चाहिए।

  


Swadeshi ‘Mappls’ by MapmyIndia

Good features…must try! pic.twitter.com/bZOPgvrCxW— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) October 11, 2025

विदेशी तकनीकों से कम होगी निर्भरता

गौरतलब है कि यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब भारत अपने स्वदेशी तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत कर रहा है और डिजिटल बुनियादी ढाँचे, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और विनिर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में घरेलू नवाचारों को प्रोत्साहित कर रहा है। सरकार का यह लक्ष्य न सिर्फ स्थानीय ऐप्स को बढ़ावा देना है, बल्कि डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करना और विदेशी तकनीकों पर निर्भरता कम करना भी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com