search
 Forgot password?
 Register now
search

उत्तराखंड में दीपावली से पहले जारी होगी कांग्रेस के नये जिलाध्यक्षों की सूची, दिल्ली में हो रहा विचार-विमर्श

LHC0088 2025-10-16 14:37:25 views 1320
  

महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति समेत विभिन्न वर्गों काे मिलेगा प्रतिनिधित्व



राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का संगठन नए तेवर में दिखाई देगा। प्रदेश में पार्टी के 27 सांगठनिक जिलों में अधिकतर में नये जिलाध्यक्षों की तैनाती की जाएगी। पार्टी हाईकमान इस बार अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर जिलाध्यक्षों से परिवर्तन की शुरुआत कर रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार को नई दिल्ली में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिलाध्यक्षों की नयी सूची को लेकर मंथन किया गया। दीपावली से पहले नये जिलाध्यक्षों की सूची जारी हो सकती है। सूची में महिलाओं के साथ ही अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ ही अल्पसंख्यकों को भी जगह मिलेगी।

अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सत्ता के लिए कांग्रेस कड़ी चुनौती पेश करने की तैयारी में है। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड को अपनी प्राथमिकता वाले राज्यों में सम्मिलित किया है।

इसके दृष्टिगत सांगठनिक जिलों को सबसे पहले मजबूत किया जा रहा है। इनमें नये जिलाध्यक्षों की तैनाती के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई। ये पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप चुके हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर अब नये जिलाध्यक्षों की सूची जारी होनी है।

नयी सूची जारी करने से पहले कांग्रेस नेतृत्व की पहल पर प्रदेश के लगभग समस्त वरिष्ठ नेताओं को बुधवार को दिल्ली बुलाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल एवं उत्तराखंड प्रभारी व सांसद कुमारी सैलजा के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षकों एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किए जा रहे बदलाव को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में रेखा आर्या ने आश्वासन, कहा- राशन विक्रेताओं को होगा भुगतान, केंद्र से मिले 27.93 करोड़  

नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में वरिष्ठ नेताओं का फीडबैक लिया गया। उनके साथ अलग-अलग भी वार्ता की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं गणेश गोदियाल सम्मिलित हुए।

जिलाध्यक्षों की नयी टीम में महिलाओं, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक समुदाय के साथ ही क्षेत्रीय व सामाजिक समीकरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पार्टी हर वर्ग से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के पक्ष में है। वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लेने के बाद दीपावली से पहले नयी सूची जारी करने की तैयारी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com