सीएम योगी ने राम राज्याभिषेक के बाद संतों को किया सम्मानित, बोले- अयोध्या में हर कण में मर्यादा और हर दीप में दया

deltin33 2025-10-20 00:08:59 views 1261
  

दीपोत्सव पर पूरे प्रदेश में 1 करोड़ 51 लाख दीप जल रहे, अयोध्या धाम में 26 लाख से अधिक: सीएम योगी  



डिजिटल डेस्क, अयोध्या। अयोध्या सप्तपुरियों में प्रथम है, जहां धर्म स्वयं मानव रूप में अवतरित हुआ हो। यहां हर कण में मर्यादा है और हर दीप में दया, हर हृदय में भगवान श्रीराम का वास है। हजारों वर्ष पहले जब दुनिया अंधकार में जी रही थी, तब अयोध्या ने अपने भगवान, आराध्य और अपनी आस्था के आगमन के अभिनंदन में दीप प्रज्वलित किए थे। वही दीपोत्सव, दीपावली के रूप में सनातन धर्म का एक महापर्व बन गया था। इस महापर्व को जीवंत बनाए रखने के लिए पहली बार वर्ष 2017 में दीपोत्सव में 1,71,000 दीप जलाए गए थे। वहीं आज नौवें दीपोत्सव पर केवल अयोध्या धाम में 26 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित हो रहे हैं। अगर पूरे प्रदेश भर में गणना की जाए तो 1 करोड़ 51 लाख दीप अकेले दीपोत्सव में जल रहे हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या धाम स्थित राम कथा पार्क में राम राज्याभिषेक के दौरान कही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज, श्रीजगद्गुरु रामानुजाचार्य डॉ. राघवाचार्य जी महाराज , श्री जगद्गुरु वासुदेवाचार्य जी विद्या भाष्कर जी महाराज, श्रीजगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री धराचार्य जी महाराज, महंत विशेष प्रबन्ना जी महाराज, महंत सुरेश दास जी महाराज, जगदगुरू श्री राम दिनेश आचार्य जी महाराज, श्री महंत अवधेश दास जी महाराज, श्री महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज, श्री महंत राजकुमार दास जी महाराज, श्री महंत धर्मदास जी महाराज, डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज, पूर्व सांसद श्री महंत अनंताचार्य जी महाराज, श्री महंत रामानन्द दास जी महाराज, श्री महंत डॉ. भरतदास जी महाराज समेत विभिन्न संतों को माला, अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

हमारे पूर्वजों के संघर्षों का प्रतीक है दीपोत्सव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज लाखों-लाख दीप अयोध्या धाम में प्रज्वलित होते हैं, जो हर भारतवासी के संकल्प के प्रतीक बनते हैं। यह केवल दीप नहीं हैं, यह दीप 500 वर्षों के अंधकार पर आस्था की विजय के प्रतीक भी हैं। इन 500 वर्षों में किस प्रकार के अपमान झेलने पड़े और किस प्रकार के संघर्षों से हमारे पूर्वज जूझे, यह दीप उसी के प्रतीक स्वरूप हैं। तब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम तंबू में विराजमान थे और अब जब दीपोत्सव का नवम संस्करण हो रहा है, तब भगवान श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हैं। हर दीप हमें यह याद दिलाता है कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं हो सकता। सत्य की नियति होती है विजयी होने की और विजयी होने की इसी नियति के साथ सनातन धर्म 500 वर्षों तक लगातार संघर्ष करता रहा। उस संघर्ष की परिधि अयोध्या में है और उन्हीं संकल्पनाओं की परिणिति स्वरूप अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। सीएम ने कहा कि जब हम यहां लाखों दीपों से अयोध्या धाम को जगमगा रहे हैं, तब हमें यह विस्मृत नहीं करना चाहिए कि इसी अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने न्यायाल में भगवान श्रीराम को एक मिथक बताया था। कांग्रेस ने शपथ पत्र में दिया था कि भगवान श्रीराम काल्पनिक हैं।

कांग्रेस ने कोर्ट में कहा था कि भगवान राम काल्पिनिक हैं और सपा ने रामभक्तों पर चलवाई थी गोलियां
सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर अयोध्या में गोलियां चलाई थीं। यह वही लोग हैं, जो मुगलों की कब्र पर जाकर सजदा करते हैं, लेकिन जब अयोध्या में रामलला विराजमान होने के कार्यक्रम में उन्हें निमंत्रण दिया जाता है, तो यह लोग राम मंदिर के निमंत्रण कार्यक्रम को ठुकरा देते हैं। हमें उनके इस दोहरे चरित्र का स्मरण रखना होगा कि कैसे भारत की सनातन आस्था को ये अपमानित करते रहे हैं और किस प्रकार के शब्दों का प्रयोग करते रहे हैं। कभी राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न खड़ा करते थे तो कभी एक आक्रांता की कब्र पर जाकर सजदा करने का कार्य करते थे और फिर भारत की आस्था को अपमानित करने के लिए कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ी। यह वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन के दौरान अयोध्या धाम में मंदिर का निर्माण न हो, इसके लिए अपने अधिवक्ताओं को विरोध में खड़ा किया था, ताकि वे राम मंदिर के मार्ग में बाधा उत्पन्न कर सकें। वहीं आज हम कह सकते हैं, उन्होंने गोलियां चलाईं, हम अयोध्या में दीप जला रहे हैं। उन्होंने ताले लगवाए और हम पूज्य संतों के आशीर्वाद से आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्मित हो गया है। यह रामभक्तों के संकल्पों का प्रतिफल है। इन्होंने अयोध्या की पहचान को मिटाया था, अयोध्या को फैजाबाद बनाया था। वहीं, हम लोगों ने अयोध्या की पहचान को अयोध्या के साथ जोड़कर इसे फिर से अयोध्या धाम बनाने का कार्य किया है। यह दीपोत्सव इस बात की गवाही दे रहा है कि आस्था को कोई राजनीति कैद नहीं कर सकती। यह वही लोग हैं जो अंग्रेजों की “फूट डालो और राज करो“ की नीति को अपनाकर आज भी जातीय विद्वेष पैदा करने का काम कर रहे हैं। हमें जाति-जाति के बीच में लड़ाने का काम कर रहे हैं। सदियों तक विदेशी आक्रांताओं ने भारत भूमि को अपवित्र करने के लिए सारे यत्न किए, सारे षड्यंत्र रचे। आस्था के प्रतीकों को तोड़ा गया, अपमानित किया गया, आस्था खंडित हुई, लेकिन श्रद्धा डिगी नहीं, वह अविचल रही।

आज अयोध्या आस्था के साथ-साथ टूरिज्म डेस्टिनेशन का बेहतरीन केंद्र बना
सीएम ने कहा कि गुलामी के कालखंड में जिस प्रकार की स्थितियां पैदा की गई थीं, यह लोग फिर से उसी प्रकार की स्थिति को पैदा करने की चेष्टा कर रहे हैं, लेकिन आज का भारत, पिछले 11 वर्षों में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत“ के रूप में अपने आप को स्थापित कर चुका है। आज भारत विकास भी कर रहा है और विरासत का संरक्षण भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में वह सब कुछ होगा, जिसे हमने अलग-अलग थीम के साथ यहां विकसित करने का निर्णय लिया है। अयोध्या सक्षम भी है, स्वच्छ और आयुष्मान भी है। सांस्कृतिक और आधुनिक भी है और भावनात्मक भी है। आज पूरे भारत और दुनिया की आस्था यहां पर देखने को मिल रहा है। आज दुनिया यहां दर्शन करने के लिए आ रही है। आज अयोध्या में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, कोहिमा से लेकर कच्छ तक, भारत के हर राज्य का श्रद्धालु बड़ी आस्था के साथ यहां आता है। दुनिया के अंदर जहां कहीं भी सनातन धर्म है, वहां के लोग अपनी आस्था के साथ आते हैं और इस वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी का दर्शन करके अपने आप को गौरव की अनुभूति करते हैं। कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए अयोध्या के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। वहीं, आज अयोध्या को पहचान के संकट से नहीं गुजरना पड़ रहा है। आज तो अयोध्या आस्था के साथ-साथ टूरिज्म डेस्टिनेशन का दुनिया का बेहतरीन केंद्र बन गया है।

यह वही अयोध्या है, जिसे प्रधानमंत्री के संकल्पों के अनुरूप विकसित किया गया
सीएम ने कहा कि अयोध्या में पहले कुछ चंद हजार श्रद्धालु आते थे, तो अव्यवस्था और गंदगी का एक अंबार दिखाई देता था। अब हर वर्ष 6 करोड़ से लेकर 10 करोड़ श्रद्धालु अकेले अयोध्या धाम में आ रहे हैं। यह अयोध्या अब वही है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों के अनुरूप हमने विकसित किया है। हमने तय किया कि यह अयोध्या अब दुनिया की वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी के रूप में अपने आप को स्थापित करेगी और भारत की आस्था की राजधानी के रूप में भी स्थापित होगी। वर्ष 1947 में जब देश आज़ाद हुआ, तब भी हर भारतवासी के मन में एक तमन्ना थी कि भारत को आज़ादी का मतलब गुलामी के सभी चिन्हों को समाप्त करके हमें राजनीतिक आज़ादी के साथ-साथ सांस्कृतिक आज़ादी भी प्राप्त होगी। हमारे मान बिंदुओं की भी पुनर्स्थापना का कार्य होगा, लेकिन अयोध्या को तब भी उपेक्षित कर दिया गया था। वर्ष 1949 में जब रामभक्तों ने एक प्रयास किया कि रामलला भी आज़ादी के साथ विराजमान हों, तो मूर्ति हटाने का हुक्म जारी हो गया और कहा गया, मामला शांत करो, मामला शांत करो, लेकिन भक्तों ने कहा, कोई भी मूर्ति को अयोध्या में राम जन्मभूमि से हटा नहीं सकता। एक ही संकल्प था तब भी, रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। वर्ष 1950 से लेकर 1980 तक मंदिर को ताले में बंद किया गया। वर्ष 1986 तक यही स्थिति बनी रही। रामलला की जन्मभूमि में ही भगवान रामलला को कैद करके रखने का प्रयास हुआ। कौन थे वे लोग जो आस्था को इस कदर कैद करने का कार्य कर रहे थे? परंतु हम सब इस बारे में जानते हैं, भारत की आस्था, सनातनी आस्था बिना रुके, बिना झुके, बिना थके निरंतर अपने संघर्ष के पथ पर आगे बढ़ती गई और सत्य ने लिखा, न्याय ने हमें धर्म स्थापना के लिए मार्ग प्रशस्त किया।
आज जब रामलला अपने स्वयं के भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं, तब कोई भी ऐसा देश या दुनिया का सनातन धर्मावलंबी नहीं होगा, जिसका मन गौरव के साथ आनंदित न हुआ हो। हर सनातन धर्मावलंबी गौरव से आनंदित होता है कि हमारे पूर्वजों का संकल्प पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जो अयोध्या आए और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने देश भर में भगवान राम से जुड़े सभी आराध्य स्थलों का दर्शन किया और फिर 22 जनवरी 2024 को श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम को विराजमान करके सनातन आस्था को सम्मान देने का कार्य किया। भारत की सनातन आस्था को मिल रहा यह सम्मान उन्हीं संकल्पनाओं के दृढ़ अभियान का हिस्सा है।

राम राज्य की अवधारणा पर लगातार काम कर रही डबल इंजन की सरकार
सीएम योगी ने कहा कि राम राज्य की अवधारणा है “नहीं दरिद्र कोऊ दुखी न दीना, नहीं कोई अबोध न लक्षण हीना।“ डबल इंजन की सरकार ने इसी अवधारणा को अपनाते हुए हर जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा कर रही है। आज हर गरीब के घर में शौचालय, सिर ढकने के लिए छत, घर में रसोई चलाने के लिए उज्ज्वला योजना का कनेक्शन, गरीब को 5,00,000 रुपये का निशुल्क स्वास्थ्य बीमा देने के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। इसके साथ ही कोरोना कालखंड में 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। आज बेरोजगार नौजवानों को रोजगार, अन्नदाता किसानों को उनके खेत में सिंचाई की सुविधा, तकनीकी जानकारी, अच्छी क्वालिटी के बीज और उनकी फसल को बाजार तक पहुंचाने की गारंटी उपलब्ध करायी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेशी का आह्वन करके हर भारतवासी को अपने हस्तशिल्प और कार्य को सम्मान दे रहे हैं। यही वजह है कि आज भारत की हर प्रतिभा अपने-अपने क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की संकल्पना के साथ जुड़ी। यही कारण है कि हर क्षेत्र में राम राज्य की अवधारणा का प्रत्यक्ष दर्शन हो रहे हैं है आज कोई दरिद्र, दुखी, अबोध और लक्षणहीन नहीं है। यह हम सबको नए भारत, नए उत्तर प्रदेश में देखने को मिलता है, जहां दैविक, भौतिक और सामाजिक विकास के साथ रामराज्य की परिकल्पना साकार हो रही है। आज हम सब इसे अपने अनुभव से देख रहे हैं।

दुनिया में आज भगवान श्रीराम की नगरी पहचान की मोहताज नहीं
सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने सुरक्षा का एक मॉडल दिया है। वर्ष 2017 से पहले पर्व और त्यौहार आते ही लोगों के मन में भय व्याप्त हो जाता था। वहीं 2017 के बाद हम लोगों ने प्रभु श्री राम को अपना आदर्श माना। आज हर्षोल्लास से सभी पर्व और त्याैहार बनाए जा रहे हैं। आज प्रदेश गुंडाराज और माफिया राज से मुक्त है। एनसीआरबी के आकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश देश के न्यूनतम अपराध वाले राज्यों में शामिल है। वह उत्तर प्रदेश, जिसके सामने कभी पहचान का संकट था, आज उसे अपनी पहचान का मोहताज नहीं होना पड़ता। आज कानून का राज है। आज अपराधी भयभीत हैं। आज गरीब का सम्मान है। आज किसान खुशहाल है। आज बहनें और माताएं सुरक्षित हैं। युवाओं के लिए अवसर हैं। हर गांव में बिजली है और हर हृदय में नया उत्साह है। उत्साह और मान भी है। यह वह स्थान है जहां विकास भी है और सनातन आस्था का सम्मान भी। अयोध्या धाम में दक्षिण भारत के तीन पूज्य संतों की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। जिनका पूरा जीवन 13वीं सदी से लेकर 18वीं सदी के बीच रामभक्तों के लिए समर्पित था। ऐसे त्यागराज पुरंदर दास और महा स्वामी अरुणाचल कवि की प्रतिमा का स्थापना कार्य बृहस्पति कुंड के पास हुआ। इसके पहले रामघाट चौराहे पर भगवान राम की सर्वाधिक भजन गाने वाली लता मंगेशकर का भव्य स्मारक बना है, जो आज लोगों का सेल्फी प्वाइंट बन चुका है। श्रीराम जन्मभूमि के चारों तरफ पूज्य संतों के नाम पर जगतगुरु शंकराचार्य, जगतगुरु रामानुजाचार्य, जगतगुरु रामानंदाचार्य और जगतगुरु निंबार्काचार्य की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। आज अयोध्या में निषाद राज की स्मृति, माता अहिल्या की स्मृति और माता शबरी की स्मृति भी हम सबके सामने हैं। यह हमें जटायु, रामायण काल का पहला बलिदानी, रामसेतु के निर्माण में गिलहरी के योगदान की भी याद दिला रही हैं। गिलहरी की प्रतिमा भी आज राम जन्मभूमि परिसर में देखी जा सकती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1010K

Threads

0

Posts

3210K

Credits

administrator

Credits
326039

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.