search

Bihar News: पटना में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, स्थिति तनावपूर्ण

Chikheang 2025-10-20 14:06:47 views 1293
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



संवाद सूत्र, मोकामा। प्रखंड के कसहा दियारा में असामाजिक तत्वों के जमावड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच भीषण झड़प हो गई। यह बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। इस घटना के बाद कसहा दियारा में भारी तनाव उत्पन्न हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, दीपावली के अवसर पर मरांची पुलिस को जुआ खेलने और असामाजिक तत्वों के जमावड़े की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर मरांची पुलिस की डायल 112 नंबर की गाड़ी मौके पर पहुंची। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जैसे ही ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी देखी, सभी असामाजिक तत्व भागने लगे। पुलिस ने भी इन तत्वों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान एक युवक की कथित रूप से पुलिस ने पिटाई कर दी।

युवक की पिटाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ दिया। इसके बाद मरांची पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो चुके थे और उन्होंने पुलिस को घेर लिया।

इस हंगामे के दौरान पुलिस लाचार हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग एक घंटे तक मरांची पुलिस को कसहा दियारा में बंधक बना कर रखा गया।

मरांची थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने झड़प की घटना की पुष्टि की है। बताया गया है कि कसहा दियारा में अवैध शराब बनाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया था, जिससे ग्रामीण पहले से ही आक्रोशित थे। इस नई घटना ने ग्रामीणों के गुस्से को और भड़का दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244