search
 Forgot password?
 Register now
search

Snowfall: मनाली और लाहुल के पर्यटन स्थलों में ताजा हिमपात, बर्फ गिरते देख झूमे सैलानी; माइनस में पहुंचा तापमान, VIDEO

Chikheang 2025-10-22 18:07:15 views 1259
  

लाहुल स्पीति के कोकसर में बुधवार सुबह हुआ ताजा हिमपात।  



लाहुल के पर्यटन स्थलों में ताज़ा हिमपात.. pic.twitter.com/s5sgPLRg3e— Rajesh Sharma (@sharmanews778) October 22, 2025


जसवंत ठाकुर, मनाली। Snowfall In Himachal, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है। मनाली के पर्यटन स्थलों में ताजा बर्फबारी हुई है। कुल्लू मनाली के मशहूर पर्यटन स्थल रोहतांग में आधा फीट ताजा हिमपात की परत बिछ गई है।

पर्यटन स्थलों में पहुंचे सैलानी बर्फबारी होते देखकर खुशी से झूम उठे। मंगलवार शाम को भी फाहे गिरे थे, लेकिन बुधवार सुबह काफी ज्यादा बर्फ गिरी है। वहीं, मनाली में बारिश होने से तापमान काफी लुढ़क गया है। मनाली व लाहुल में काफी ज्यादा ठंड पड़ रही है।

रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे भी बर्फ की सफेदी से चमक उठे हैं। अटल टनल व गुलाबा से लेकर रोहतांग तक बर्फ की सफेद चादर बिछी है। कोकसर व अटल टनल नए स्नो प्वाइंट बने हैं। सब जगह साहसिक खेलों की धूम मची हुई है।

  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लाहुल में तापमान माइनस में पहुंचा

आज सुबह बर्फबारी हुई, लेकिन 10 बजे तक मौसम ने करवट बदली और घाटी में धूप खिली।  पर्यटक सुबह सात बजे ही कोकसर व अटल टनल पहुंच गए। पर्यटकों ने सुबह बर्फ के फाहों का आनंद लिया। हालांकि तापमान माईनस में होने से पर्यटकों को दिक्कत भी हुई लेकिन कुछ देर बाद धूप खिलते ही पर्यटकों को ठंड से राहत मिल गई।
काेकसर में पर्यटकों का हुजूम उमड़ा

पर्यटको ने खिली धूप में बर्फ का आंनद लिया। स्नो प्वाइंट बने कोकसर में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। खिली धूप के बीच पर्यटक यहां फोटोग्राफी के साथ साथ स्नो स्लेज और स्नो स्कीइंग जैसे साहसिक खेलों का आनंद ले रहे हैं। लाहुल का कोकसर अब बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है। बर्फ़बारी ने सैलानियों को कोकसर की ओर आकर्षित किया है।
800 पर्यटक वाहन पहुंच गए कोकसर

कोकसर के पर्यटन कारोबारी सचिन, दोरजे व रतन ने बताया कि सुबह ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ी और पर्यटकों ने बर्फ के फाहों का आनंद लिया। उन्होंने बताया बुधवार को करीब आठ सौ पर्यटक वाहन कोकसर पहुंचे हैं। पर्यटक यहां बर्फ का भरपूर आनंद ले रहे हैं। इससे कोकसर वासियों का कारोबार भी चल पड़ा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में चार दिन में तीन पैराग्लाइडर पायलट दुर्घटनाग्रस्त, आखिर क्यों हो रहे हादसे, विशेषज्ञों ने बताई वजह?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com