search

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सात IPS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी, देखें लिस्ट

deltin33 2025-10-23 05:06:19 views 1319
  

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सात IPS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी



डिजिटल डेस्क, भोपाल।मध्य प्रदेश शासन ने राज्य पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदलकिया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सात आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। आदेश 22 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
किन्हें कहां का मिला प्रभार?

आदेश के मुताबिक राजाबाबू सिंह (भापुसे 1994) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं देव प्रकाश गुप्ता (भापुसे 1994) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा के.पी. व्यंकटेश्वर राव (भापुसे 1995) को एडीजी, तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। इरशाद वली (भापुसे 2004) एडीजी, विसबल भोपाल रहेंगे। वहीं सुशांत सक्सेना (भापुसे 2005) एडीजी, आवास (इंवेस्टिगेशन) के रूप में पदस्थ किए गए हैं।

चंचला एन. (भापुसे 2006) एडीजी, एसटीएफ भोपाल बनी हैं जबकि कुमार सौम्य (भापुसे 2007) को एडीजी, एसएएफ एवं अजाक, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131