search
 Forgot password?
 Register now
search

दिल्ली एनकाउंटर में मारा गया शिवहर के संतोष झा गैंग का शार्प शूटर अमन ठाकुर

LHC0088 2025-10-28 19:36:47 views 973
  

शिवहर में अमन के गांव में पसरा सन्नाटा। जागरण  



जागरण संवाददाता, शिवहर। Bihar News: राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस एनकाउंटर में शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां वार्ड आठ निवासी अमन ठाकुर मारा गया।

दिल्ली एनकाउंटर में जिन चार अपराधियों की मौत हुई है, उनमें अमन ठाकुर भी शामिल है। अमन ठाकुर के मारे जाने की खबर के बाद स्वजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जबकि गुड्डू झा की हत्या के बाद दो गुटों में बंटे दोस्तियां वार्ड आठ में एक बार फिर तनाव की स्थिति है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया गया है कि अमन ठाकुर संतोष झा गिरोह का शार्प शूटर था और वह तिहाड़ जेल में बंद कालिया के निर्देश पर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। वह कुछ दिन पूर्व ही क्राइम की ट्रेनिंग कर लौटा था और अपने ही गांव में 17 सितंबर को दिनदहाड़े देवनारायण झा के पुत्र रणधीर झा उर्फ गुड्डू झा (32 ) की गोली मारकर हत्या कर जरायम की दुनिया में कदम रखा था। इस वारदात में गोली लगने से वार्ड सदस्य लालकृष्ण झा भी जख्मी हो गए थे।

वारदात के बाद इंटरनेट मीडिया पर प्रवक्ता कृष्ण झा के नाम से पत्र प्रसारित कर हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी। पत्र में बताया गया है कि रणधीर झा उर्फ गुड्डू झा चंद पैसों के लिए मुकेश पाठक गिरोह में शामिल हो रहा था। वहीं इस गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर राहुल झा की हत्या की साजिश रच रहा था।

यही वजह है कि उसकी हत्या कर दी गई। जबकि, घटना की बाबत गुड्डू झा की मां मीना देवी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में गांव के अमन ठाकुर, राहुल झा व उसके भाई माधव झा के अलावा अज्ञात को आरोपित किया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले माधव झा व लाइनर शिवेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में राहुल झा का भाई माधव झा भी पकड़ा गया। तीनों जेल में हैं।

जबकि मुख्य आरोपित अमन ठाकुर फरार चल रहा था। जो दिल्ली में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। सीतामढ़ी में हुई हत्या की कई वारदातों में सिग्मा एंड कंपनी के नाम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिम्मेदारी ली गई थी।

वारदात में रंजन पाठक, राहुल झा व अमन ठाकुर सहित कई नाम सामने आए थे। कपूर झा को इस गैंग का संस्थापक बताया गया था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com