search

हांसी के बाद अब गोहना और डबवाली को भी बनाया जाएगा जिला? पढ़ें हरियाणा के किस मुख्यमंत्री ने बनाए कितने Districts

deltin33 2025-12-16 23:37:13 views 650
  

बंसीलाल ने बनाए सबसे अधिक छह जिले, ताऊ देवी लाल ने चार।



सुधीर तंवर, चंडीगढ़। हिसार का भौगोलिक हिस्सा माना जाने वाला हांसी अब हरियाणा का 23वां जिला होगा। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित मंत्रियों की कमेटी के पास 11 नए जिले बनाने के प्रस्ताव पहुंचे थे। इनमें हांसी ने बाजी मार ली है, जबकि गोहाना और डबवाली अभी भी दौड़ में बने हुए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, अगले साल शुरू हो रहे जनगणना के काम के चलते प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव के लिए सिर्फ 31 दिसंबर तक का समय है। ऐसे में हांसी के बाद अगले जिले के लिए दो साल तक इंतजार करना पड़ सकता है।

हरियाणा को 23वें जिले की सौगात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी है। पंजाब से अलग होकर हरियाणा जब एक नवंबर 1966 को नया राज्य बना तो प्रदेश में सात जिले अंबाला, गुड़गांव, करनाल, हिसार, जींद, महेंद्रगढ़ ओर रोहतक थे।

हरियाणा गठन से लेकर अब तक जो 15 नए जिले बने हैं, उनमें से छह जिले चौधरी बंसी लाल, चार जिले ताऊ देवीलाल, दो-दो जिले चौधरी भजन लाल और चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा एक जिला मनोहर लाल की सरकार में बना। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार में हांसी 16वां नया जिला बनने जा रहा है।

क्षेत्रफल के आधार पर सिरसा प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है तो फरीदाबाद सबसे छोटा। हालांकि जनसंख्या के आधार पर फरीदाबाद सबसे बड़ा जिला है और पंचकूला सबसे छोटा। नये जिलों के लिए 125 से 200 गांव, एक या दो उपमंडल, एक से तीन तहसील या उप तहसील, चार लाख जनसंख्या, 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल तथा किसी अन्य जिला मुख्यालय से दूरी 25 से 40 किलोमीटर होनी चाहिए।

असंध, नारायणगढ़, मानेसर, पटौदी, पिहोवा, बरवाला और सफीदों को भी जिला बनाने के प्रस्ताव सरकार के पास पहुंचे हैं, लेकिन कसौटी पर खरा नहीं उतर पाने के कारण इनका फिलहाल नया जिला बनना मुश्किल है।
कब-कब बने नए जिले

जिला - तिथि -मुख्यमंत्री

भिवानी -22 दिसंबर 1972 -चौधरी बंसी लाल
सोनीपत -22 दिसंबर 1972 -चौधरी बंसी लाल
कुरुक्षेत्र -23 जनवरी 1973 -चौधरी बंसी लाल
सिरसा -26 अगस्त 1973 -चौधरी बंसी लाल
फरीदाबाद -2 अगस्त 1979 -चौधरी भजन लाल
कैथल -1 नवंबर 1989 - चौधरी देवीलाल
पानीपत -1 नवंबर 1989 - चौधरी देवीलाल
रेवाड़ी -1 नवंबर 1989 - चौधरी देवीलाल
यमुनानगर -1 नवंबर 1989 - चौधरी देवीलाल
पंचकूला -15 अगस्त 1995 -चौधरी भजन लाल
फतेहाबाद -15 जुलाई 1997 -चौधरी बंसी लाल
झज्जर -15 जुलाई 1997 -चौधरी बंसी लाल
मेवात -4 अप्रैल 2005 - भूपेंद्र सिंह हुड्डा
पलवल -13 अगस्त 2008 -भूपेंद्र सिंह हुड्डा
दादरी - एक नवंबर 2016 -मनोहर लाल
सत्यमेवपुरम से बना मेवात और फिर नूंह

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2004 को तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने मेवात को जिला बनाने की घोषणा करते हुए इसका नाम \“सत्यमेवपुरम\“ रखा था।

इसके बाद सत्ता परिवर्तन हुआ तो तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 4 अप्रैल 2005 को मेवात के नाम से नए जिले का गठन कर दिया। इसके बाद 12 अप्रैल 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेवात का नाम बदलकर नूंह करते हुए अधिसूचना जारी कर दी।
हरियाणा का वर्तमान प्रशासनिक ढांचा

मंडल -छह

जिले -22

उपमंडल-80

तहसील -94

उप तहसील -49

खंड-143

कस्बे -154

गांव -6841
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521