search

फ्रांस की मीडिया पहुंची झारखंड, डायन के शक में हुई थी महिला की निर्मम हत्या; स्वजनों का लिया इंटरव्यू

Chikheang 2025-12-18 13:36:55 views 1252
  

फ्रांस की पत्रकार पहुंची झारखंड। (जागरण)



संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर)। 21 वीं सदी में जादू-टोना के आरोप में अक्सर ग्रामीणों के द्वारा महिलाओं पर अपने गांवों में बीमारी फैलाने का आरोप लगाया जाता है। डायन के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है और हत्या तक कर दी जाती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मधुपुर थाना क्षेत्र के मिसरना गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग एक महिला की निर्मम हत्या इसी अंधविश्वास के कारण कर दी गई थी। यह कांड अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

बुधवार को इस मामले का मीडिया कवरेज व अध्यन करने के लिए फ्रांस की प्रसिद्ध फ्रीलांसर महिला पत्रकार लीजा महिला पत्रकार अपने सहयोगी पत्रकार कांन्सा के साथ मिसरना गांव पहुंची। उन्होंने मृतका की दोनों बेटियों और दामाद से घटना के संबंध में विस्तारपूर्वक बातचीत किया।

स्वजनों का इंटरव्यू लेकर ग्रामीण अंचल की वीडियोग्राफी की। विदेशी महिला पत्रकार के मिसरना गांव पहुंचने पर ग्रामीण हैरान थे। जानकारी हो कि घटना के बाद इस मामले को हिन्दी व अंग्रेजी अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

फ्रांस की पत्रकार इस मामले में जागरुकता अभियान चलाने के लिए भारत पहुंची है। इसी क्रम में इस घटना की जानकारी मिलने पर वह झारखंड पहुंची। जानकारी हो कि महिला की निर्मम हत्याकांड में शामिल दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। वहीं, इस घटना के बाद से गांव से अधिकांश लोग गायब हैं
क्या है घटना

थाना क्षेत्र के मिसरना गांव में इंजीनियर की 65 वर्षीय मां के डायन के शक में निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने मृतका के अपने देवर गनौरी मंडल समेत अनिल मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में पड़ोसी लखन मंडल के जवान लड़के की मृत्यु हुई थी।

27 नवंबर को श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान आरोपितों ने मिलकर बुजुर्ग महिला को घर से घसीट कर जबरन अपने घर श्राद्ध का भोज खिलाने के लिए ले गए।

उसी समय से महिला लापता थी और पड़ोसी अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर फरार था। अनुसंधान के दौरान छापेमारी दल ने गत 30 नवंबर को अपहृता महिला का सिर विहीन शव गौरी पहाड़ी स्थित पुराना पत्थर खदान के पानी से एनडीआरएफ के सहयोग से बरामद किया था।

गत चार दिसंबर को अपहृता महिला का कटा हुआ सिर को गौरी पहाड़ी स्थित उसी खदान के पानी से बरामद किया गया। बरामद शव और सिर की पहचान उनके स्वजनों द्वारा की गई। पुलिस ने बताया महिला की निर्मम हत्या के बाद जिस ठेला से शव को ढोया गया था उसे बरामद किया गया है।

अप्राथमिकी अभियुक्त गनौरी मंडल के निशानदेही पर उनके द्वारा घटना के समय पहना हुआ कपड़ा को भी जब्त किया गया है। मृतका की बेटी ने घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के क्रम में मृतका के अपने देवर गनौरी मंडल पिता स्वर्गीय रामेश्वर मंडल समेत अनिल मंडल की संलिप्तता पाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस कांड में आठ प्राथमिकी आरोपित और छह अप्राथमिकी आरोपित समेत कुल 14 अभियुक्त की संलिप्तता हाेने के बारे में बताया गया है। इसमें चार महिला और 10 पुरुष शामिल है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953