search

गोरखपुर में शीतलहर के कारण सुबह 10 बजे से खुलेंगे सभी स्कूल और कोचिंग, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

deltin33 2025-12-19 12:36:36 views 1036
  

जिला प्रशासन ने कक्षा 12 तक के स्कूलों को सुबह 10 बजे से खोलने का दिया निर्देश। जागरण  



जागरण टीम, गोरखपुर। जनपद में लगातार बढ़ रही शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के खुलने बदं होने के समय में परिवर्तन कर दिया है। डीएम दीपक मीणा ने सभी बोर्ड बेसिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आइसीएसई, उत्तर प्रदेश बोर्ड, संस्कृत बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों, मदरसा बोर्ड से संचालित शिक्षण संस्थानों तथा समस्त कोचिंग संस्थानों में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं शुक्रवार से प्रातः 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक संचालित करने का निर्देश जारी किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अत्यधिक ठंड, शीतलहर और सुबह के समय दृश्यता कम होने से विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया गया है।

डीएम ने चेताया है कि किसी भी विद्यालय प्रबंधन, कोचिंग संचालकों द्वारा निर्देश की अनदेखी की गई तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ठंड ने बनाया रिकार्ड, सफर पर भी पड़ी मौसम की मार

मौसम में बदलाव और कोहरे ने दिसंबर के पहले पखवारे में पड़ने वाली ठंड का नया रिकार्ड बनाया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 18 दिसंबर, 2011 को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद किसी भी साल 18 दिसंबर को इतनी ठंड नहीं पड़ी। कोहरे के असर से गुरुवार को हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं, तो कई ट्रेनें भी विलंबित हुईं।

मुंबई से दो घंटे लेट गोरखपुर पहुंची फ्लाइट लैंड न कर पाने की वजह से जयपुर डायवर्ट कर दी गई। दिल्ली से गोरखपुर होकर बैंगलुरु जाने वाली फ्लाइट को गोरखपुर पहुंचने के बाद वापस दिल्ली भेजना पड़ा। शुक्रवार को भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने कक्षा 12 तक के स्कूलों को सुबह 10 बजे से खोलने का निर्देश जारी किया है।

बीते दो दिन में गोरखपुर का अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस गिर गया है। ठंड से बचाव के लिए नगर निगम ने 255 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की है। रेलवे और बस स्टेशनों पर अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। उधर, मौसम की मार के चलते दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता से आने वाली उड़ानें घंटों विलंबित रहीं। सुबह से रात तक यात्री परेशान रहे।

इस देरी का असर प्रस्थान करने वाली उड़ानों पर भी पड़ा। कोहरे का असर ट्रेनों की गति पर पड़ने लगा है। गोरखपुर रूट पर चलने वाली दर्जनों ट्रेनें विलंब से चलीं। गोरखधाम एक्सप्रेस साढ़े पांच तो वैशाली एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट थी। सप्तक्रांति व बाघ एक्सप्रेस भी ढाई से तीन घंटे विलंबित रही। इसके अलावा अन्य ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे लेट रहीं।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: अगले तीन दिनों तक बनारस में पड़ेगी सबसे अधिक ठंड, IMD ने 20 जिलों के लिए जारी किया रेड-ऑरेज अलर्ट

कोहरे ने रोकी रफ्तार

कोहरे का असर गोरखपुर के आसपास के जिलों में भी दिखा। बस्ती में सुबह से शाम तक कोहरा छाया रहा। शाम को कोहरा इतना घना हो गया कि हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। सिद्धार्थनगर में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहन चालक परेशान रहे। संतकबीर नगर में भी कोहरे का असर रहा। सुबह पांच से दस बजे तक घना कोहरा रहा। दिन में कुछ राहत मिली, लेकिन शाम पांच बजे से देर रात तक फिर घना कोहरा छा गया।

कोहरे का सबसे ज्यादा असर यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ा। कुशीनगर में सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द पछुआ हवा के सामने बेदम साबित हुई। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर शुक्रवार तक रेड अलर्ट जारी किया है।

महराजगंज में भी ठंड और गलन के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर धीमी पड़ गई। देवरिया में गुरुवार को सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहा। दिन में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521