search

BMC चुनाव में अठावले ने बढ़ाई महायुति की टेंशन, मुंबई में गठबंधन तोड़ने का एलान

cy520520 Yesterday 20:57 views 447
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव और बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने सीट को लेकर अंसतोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें कई शहरों में सीटें नहीं मिली हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रामदास अठावले ने कहा, “हमें नागपुर, अमरावती और औरंगाबाद जैसे कई शहरों में सीटें नहीं दी गईं। नालासोपारा में हमें एक भी सीट नहीं दी गई। RPI को भिवंडी में एक सीट मिली। कल्याण-डोंबिवली में एक भी सीट नहीं दी गई। इसलिए, BJP ने कई जगहों पर RPI को नजरअंदाज करने की कोशिश की है। BJP अपनी पार्टी का विस्तार करना चाहती है, लेकिन उसे हमारी पार्टी के बारे में भी सोचना चाहिए। इसीलिए रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ताओं में बहुत गुस्सा है और BJP नेताओं को इस पर ध्यान देना चाहिए। हम 38 जगहों पर मिलजुलकर चुनाव लड़ेंगे और मुंबई में हमने BJP और शिवसेना के साथ गठबंधन तोड़ दिया है। हम मुंबई में अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं।“


#WATCH | Mumbai | On BMC elections, Union Minister Ramdas Athawale says, “... We were not given seats in many cities, like Nagpur, Amravati, and also Aurangabad... Not a single seat was given to us in Nalasopara. The RPI got one seat in Bhiwandi. Not a single seat was given in… pic.twitter.com/xzKCbtpkgQ— ANI (@ANI) December 30, 2025

क्या है समीकरण?

इस चुनाव में भाजपा 137 और शिवसेना 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। 30 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि से एक दिन पहले सोमवार को हुई गहन वार्ता के बाद सीट बंटवारे पर समझौता हुआ। बीएमसी में कुल 227 सीटें हैं। महायुति की एक अन्य घटक अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा अलग रहकर चुनाव लड़ रही है। राकांपा ने अब तक बीएमसी चुनाव के लिए 64 उम्मीदवारों की घोषणा की है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन शुरू होगी।

2017 में हुए बीएमसी चुनाव में भाजपा ने शिवसेना के गढ़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 सीटें जीतीं, जो कि अविभाजित शिवसेना से सिर्फ दो सीटें कम थीं।केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी आरपीआइ ने भाजपा और शिवसेना से ठंडी प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए नवी मुंबई नगर निगम चुनाव अकेले लड़ने की धमकी दी है।

ये भी पढ़ें: क्या केंद्र सरकार के कर्मचारियों 1 जनवरी से ही मिलने लगेगी बढ़ी सैलरी? नए साल पर 8वां वेतन आयोग लागू
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140587

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com