search

बरेली के फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी की हार्ट अटैक से मृत्‍यु

deltin33 2026-1-2 17:57:25 views 1038
  

प्रो. श्याम बिहारी लाल



जागरण संवाददाता, बरेली। जिले की फरीदपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बने प्रो. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार दोपहर अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। दोपहर को वह सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल हुए थे। वहीं खाना खाने के दौरान असहज होने पर वह निकल आए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उनके साथी तुरंत उन्हें लेकर पीलीभीत रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीलीभीत रोड स्थित कालोनी में रहने वाले प्रो. श्याम बिहारी लाल रुहेलखंड व‍िश्‍वव‍िद्यालय में इतिहास विभाग के अध्यक्ष भी थे।

उन्होंने भाजपा के टिकट पर वर्ष 2012 में पहली बार फरीदपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह कुछ वोटों से पीछे रह गए। फिर वर्ष 2017 में दोबारा चुनाव लड़ा और जीते। उनकी जीत का सिलसिला वर्ष 2022 के चुनाव में भी चला। इससे पहले वह वर्ष 2010 में भाजपा जिला संगठन में महामंत्री के पद पर थे। वर्ष 2012 में जिला उपाध्यक्ष बनाए गए।

शुक्रवार को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में वर्ष 2026 में होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई थी। विधायक श्याम बिहारी भी उसमें शामिल हुए।

बैठक के बाद सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारी सर्किट हाउस परिसर में ही भोजन के लिए पहुंचे। वहां खाना खाने के दौरान असहज लगने पर विधायक निकल आए। उनके साथ वाले तुरंत गाड़ी में लेकर पीलीभीत रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472109