search

रांची में राहुल सिंह गिरोह का पर्दाफाश: बांग्लादेश-नेपाल से आते थे हथियार, पाकिस्तान कनेक्शन भी

cy520520 Yesterday 23:56 views 753
  

राहुल सिंह गिरोह बांग्लादेश और नेपाल से हथियार मंगाता था।



जागरण संवाददाता, रांची। रांची में संगठित अपराध और रंगदारी के नेटवर्क को लेकर पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि राहुल सिंह का गैंग बांग्लादेश और नेपाल से अवैध हथियार मंगवा रहा था।

इन हथियारों का इस्तेमाल शहर के व्यवसायियों के घरों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने के लिए किया जाना था।

रविवार को रांची पुलिस ने गैंग के सदस्य पंकज कुमार, रियांश और अश्वनी कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि बरामद हथियार अश्वनी कुमार उर्फ कटप्पा के जरिए बांग्लादेश और नेपाल से तस्करी कर मंगवाए गए थे।

गिरोह व्हाट्सएप के माध्यम से व्यवसायियों को धमकी देकर संगठित रूप से उगाही करता था। पुलिस के अनुसार अगस्त 2025 में भी राहुल सिंह के कहने पर एक कारोबारी से दो लाख 85 हजार रुपये वसूले गए थे।
राहुल सिंह की गर्लफ्रेंड की मां रखती है वसूली का पैसा

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के रंगदारी के पैसे को राहुल सिंह की गर्लफ्रेंड की मां चंपा देवी अपने पास रखती थी, जो पुंदाग क्षेत्र की निवासी है।

पुलिस को गिरोह के कई अन्य सदस्यों के नाम भी मिले हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जेल जाने से पहले आरोपितों ने इस बात का खुलासा किया है कि वह राजधानी से बड़े पैमाने पर रंगदारी का पैसा वसूलते हैं। रंगदारी की मांग राहुल सिंह के द्वारा की जाती है।
अमन के गैंग के पास पहुंचता है पाकिस्तान से हथियार

पुलिस की जांच में खुलासा हो चुका है कि मृत गैंगस्टर अमन साव के गिरोह के पास पाकिस्तान से हथियार पहुंचता है। इसके बाद हवाला के जरिए पाकिस्तान के हथियार डीलरों तक भुगतान किया जाता था।

अश्विन नामक आरोपित पहले अमन साव के गिरोह में काम कर चुका है, जिससे उसे विदेशों से हथियार मंगाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी थी।

जांच एजेंसियों के अनुसार मृत अमन साव और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के बीच कड़ी रहे सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को अजरबैजान से लाए जाने के बाद एटीएस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

मयंक ने खुलासा किया कि वह लॉरेंस और अमन गैंग को हथियार उपलब्ध कराता था। पूछताछ में यह भी सामने आया था कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियार और ड्रग्स गिराए जाते थे। वहां से तस्कर सड़क मार्ग से इन हथियारों को झारखंड पहुंचाते थे।
पुलिस को राहुल सिंह गिरोह के इन सदस्यों की तलाश

रांची पुलिस को अमन ठाकुर, झनकू यादव, विशाल मंडा, करण उरांव, दीपक मुंडा, प्रेम पांडे, सटू, गणेश, अभिजीत और चंपा देवी सहित कई अन्य आरोपियतों की तलाश है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158669