search

आंगनबाड़ी जाने वाली नन्ही परी का दर्दनाक अंत, तालाब में उतराता मिला शव, आखिर कौन है इस दरिंदगी का जिम्मेदार?

cy520520 1 hour(s) ago views 788
  

तालाब में मिले बच्ची के शव को कब्जे में कर जांच पड़ताल करती पुलिस और संगीता का फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, सौंधन (संभल)। सात दिन से लापता मासूम बच्ची का शव अर्धनग्न हालत में तालाब में उतराता हुआ मिला है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई होगी। हालांकि पुलिस बिंदु पर जांच कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कह रही है। बच्ची का शव मिलने के बाद स्वजन में कोहराम मच गया है। यह बच्ची गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने के लिए जाती थी।

कैला देवी थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी जीराज का परिवार रहता है। जिसमें पत्नी विमला और तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी सात वर्षीय बेटी संगीता, छह वर्षीय भावना और तीन वर्षीय पुत्र मनीष हैं। जीराज अपने परिवार का लालन-पालन हरियाणा में मजदूरी करके करता है लेकिन, धान कटाई के समय से गांव आया हुआ था।

इस क्रम में वह नौ फरवरी को तीन बच्चे और पत्नी के साथ जंगल में लकड़ी चुगने के लिए गया था। वहां से वापस घर आया तो गांव में ही धर्मेंद्र का घर का लेंटर पड़ा होने की खुशी में राहुल का डीजे बज रहा था। डीजे देखने के लिए सबसे बड़ी बेटी संगीता घर से वहां पर पहुंच गई और वहां से ही वह गायब हो गई। अगले दिन दस फरवरी को बच्ची के पिता ने कैला देवी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बच्ची को तलाशने के लिए एसओजी, सर्विलांस की मदद ली जा रही थी। इतना ही नहीं, डाग स्क्वायड भी जांच के लिए पहुंचा था। इसके बाद आठवें दिन सोमवार की शाम को कुछ बच्चे सचिवालय के नजदीक तालाब किनारे पर खड़े एक बेर के पेड़ से बेर तोड़ रहे थे कि उनकी नजर तालाब में उतारते हुए शव को नजर पहुंची। बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।

यह तालाब बच्चे के घर से लगभग 500 मीटर दूरी पर स्थित है। मामले की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, सीओ आलोक भाटी, इंस्पेक्टर जितेंद्र वर्मा के साथ आसपास के थानों की पुलिस भी पहुंच गई। शव को बाहर निकाला तो स्थिति खराब थी। शव अर्धनग्न हालत में था और गल चुका था। फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की हालात को देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

  


तालाब में अक्सर कपड़े अस्त-व्यस्त हो जाते हैं। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण और अन्य सभी बिंदुओं से पर्दा उठेगा। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड बनेगी। इसके अलावा घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

- केके बिश्नोई, एसपी, संभल





यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी नौकरी का झांसा देकर संभल की महिला से दुष्कर्म, बदायूं में FIR दर्ज
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158678