search

उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री के पति साहू के आपत्तिजनक बयान पर भड़की कांग्रेस, दून की सड़कों पर किया प्रदर्शन

LHC0088 2026-1-2 22:27:27 views 1249
  

महिला कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के आवास कूच के दौरान कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। जागरण



जागरण संवाददाता, देहरादून: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में कांग्रेसी मुखर हो गए हैं। उन्होंने इसे मातृशक्ति का अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की और सड़कों पर प्रदर्शन किया।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यमुना कालोनी स्थित मंत्री आवास के घेराव का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पहले की रोक लिया और काफी देर तक हंगामा हुआ।



पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ता यमुना कालोनी गेट पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए मंत्री रेखा आर्य के आवास की ओर कूच किया। इस दौरान भाजपा सरकार और महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया है।

  

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री जैसे संवेदनशील विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाली मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह बयान महिलाओं की गरिमा और अस्मिता पर सीधा हमला है।

महिला कांग्रेस ने न केवल इस बयान की भर्त्सना की, बल्कि मंत्री रेखा आर्य से भी महिला सशक्तीकरण मंत्री होने के नाते सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने की मांग की। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि गिरधारी लाल साहू के खिलाफ थाना डालनवाला में शिकायत दी गई है और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

  

प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, महानगर अध्यक्ष उमिला ढौंडियाल थापा, पार्षद कोमल बोरा सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने भाजपा नेताओं को बताया महिला विरोधी

देहरादून: पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कैबिनेट मंत्री के पति की ओर से दिए गए बयान को अत्यंत शर्मनाक, अमानवीय और निंदनीय बताते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने भाजपा नेताओं को महिला विरोध बताते हुए कहा कि शादी के लिए लड़कियां खरीदने जैसी भाषा न केवल महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है, बल्कि महिलाओं को वस्तु समझने वाली घृणित और अपराधी मानसिकता को उजागर करती है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की महिलाएं किसी की जागीर नहीं हैं, बल्कि वे सम्मान, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रतीक हैं। यदि इस तरह के बयानों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो यह चुप्पी भी अपराध के समान मानी जाएगी।

यह भी पढ़ें- खेल मंत्री के पति साहू के विवादित बयान से ठंड में सियासी पारा गर्म, उत्तराखंड में हो रहे प्रदर्शन

यह भी पढ़ें- खेल मंत्री के पति के विवादित बयान से उत्तराखंड में सियासी घमासान, गिरधारी लाल साहू ने मांगी माफी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161109