search

प्रेम विवाह के विरोध में हत्या करने वाला आरोपित किया गिरफ्तार, चाकू से गोदकर उतारा था मौत के घाट

LHC0088 2026-1-5 23:26:47 views 677
  



जागरण संवाददाता, एटा। प्रेम विवाह के विरोध में युवक की हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा गया है। आरोपित ने अपना अपराध कबूला है। चार जनवरी को कोतवाली देहात की कांशीराम कालोनी में दोपहर 12 बजे राजा सिंह के पुत्र 25 वर्षीय साहिबा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम कांशीराम कालोनी के ही रहने वाले रामू और उसके भतीजे अमन ने दिया था। घटना के पीछे प्रेम विवाह का विरोध सामने आया।

रामू की बेटी से साहिबा के साले अर्जुन ने प्रेम विवाह किया था, जिससे रामू चिढ़ता था। रविवार को पंचायत बुलाई गई थी, मगर शुरू होने से पहले ही अर्जुन के बहनोई साहिबा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके बाद अमन को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि रामू को कांशीराम कालोनी के पास से ही पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।

वर्ष 2011 में भी रामू के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद अब हत्या में एफआइआर दर्ज हुई। देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपित रामू को जेल भेज दिया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165412