search

वंदे भारत की चपेट में आने से पति-पत्नी और बच्ची की मौत, पाकुड़ में रेलवे ट्रैक पार करते वक्त दर्दनाक हादसा

LHC0088 1 hour(s) ago views 310
  

ट्रेन दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन की मौत। फाइल तस्वीर



संवाद सहयोगी, पाकुड़। पाकुड़-रामपुरहाट रेलखंड के बीच नवीनगर स्टेशन के समीप मंगलवार की देर रात एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी और उनके मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों की जान वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात तेज रफ्तार से गुजर रही ट्रेन की चपेट में अचानक तीन लोग आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही रेल पुलिस जीआरपी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची गई है। जीआरपी नवीनगर ने तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान राजा पाड़ा के चंदन सरदार (35), उनकी पत्नी रिम्पा (25) और बेटी अर्पिता के रूप में हुई है।

GRP सब-इंस्पेक्टर रमेश किस्कू ने बताया, “हमने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।“

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को ईस्टर्न रेलवे के हावड़ा डिवीजन में नगरनबी रेलवे स्टेशन के पास हुई। जब न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस आ रही थी, तब परिवार रेलवे ट्रैक पार कर रहा था।  
बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन जख्मी

महेशपुर-सोनारपाड़ा मुख्य सड़क पर सिमपुर गांव के पास मंगलवार को दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए।  

घायलों की पहचान रद्दीपुर ओपी क्षेत्र के ठाकुरटोला गांव 35 वर्षीया सोयलेन सोरेन, पश्चिम बंगाल के सागरदिघी थाना क्षेत्र के कोटला गांव निवासी 19 वर्षीय अजय माल एवं उसका पत्नी 18 वर्षीय दीप्ति भुईमाली के रूप में हुई है।

एएसआइ कुबेर प्रसाद चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर लिया।  

घायल ने बताया कि सोयलेन अपनी बेटी को बस में चढ़ाकर महेशपुर से घर वापस जा रहा था। इसी दौरान अजय माल अपनी पत्नी के साथ ससुराल सिराजपुर गांव जा रहा था।  

इसी दौरान सिमपुर स्थित घुमाऊदार सड़क के पास दोनों बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाइक पलट गई। तीनों जख्मी हो गए। चिकित्सक ने बताया कि दीप्ति भुईमाली की चोट की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।  

यह भी पढ़ें- दशम और जोन्हा में ग्लास ब्रिज: पतरातू में स्काईवॉक, हुंडरू में रोपवे; झारखंड में पर्यटन को ₹361.67 करोड़

यह भी पढ़ें- एयर एंबुलेंस से मरीज को ले जाना हुआ तो डॉ. विकास का ही नाम आता था, रांची में आज शोक सभा   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165439