search

अमेरिका से निर्वासित लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का प्रमुख सदस्य भारत लाया गया

Chikheang 2026-1-7 21:56:59 views 644
  

लॉरेंस बिश्नोई। (फाइल)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के प्रमुख सदस्य अमन भैंसवाल को बुधवार को सीबीआई ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के समन्वय से अमेरिका से निर्वासन के बाद भारत वापस लाया है। भैंसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था।

हरियाणा पुलिस द्वारा वांछित भैंसवाल पर हत्या, दंगा और आपराधिक साजिश से संबंधित आरोप हैं। सीबीआई ने हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर भैंसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस प्राप्त किया था। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि आरोपित एक कुख्यात अपराधी और संगठित आपराधिक गिरोह (लारेंस बिश्नोई गिरोह) का प्रमुख सदस्य है। उसे पहले भारत में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत मिल गई थी।

हालांकि, उस पर मुकदमा नहीं चला और बाद में वह फरार हो गया। इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर भैंसवाल का पता अमेरिका में लगाया गया। अधिकारी ने कहा कि उसे अमेरिका से सफलतापूर्वक निर्वासित करा दिया गया और वह सात जनवरी, 2026 को भारत लाया गया। उसे दिल्ली हवाई अड्डे पर हरियाणा पुलिस की एक टीम ने हिरासत में ले लिया।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167345