search

सैन्य तख्तापलट के बाद म्यांमार में पहले आम चुनाव, दूसरे चरण का हुआ मतदान

Chikheang 2026-1-12 02:27:00 views 1110
  

म्यांमार चुनाव।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। म्यांमार में पांच साल पहले सैन्य सरकार के सत्ता में आने के बाद हुए पहले आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान रविवार को शुरू हुआ। मतदान का दायरा अतिरिक्त कस्बों तक बढ़ा दिया गया है, जिनमें सैन्य सरकार और उसके सशस्त्र विरोधियों के बीच सघर्ष से प्रभावित कुछ क्षेत्र भी शामिल हैं।

देश भर के 100 कस्बों में स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे मतदान केंद्र खुल गए, जिनमें सागाइंग, मगवे, मांडले, बागो और तनिंथारी क्षेत्रों के कुछ हिस्से के साथ ही मोन, शान, कचिन, कयाह और कायिन राज्य शामिल हैं। कई क्षेत्रों में हाल के महीनों में झड़पें हुई हैं।
तीन चरणों में कराया जा रहा चुनाव

सशस्त्र संघर्षों के कारण चुनाव तीन चरणों में कराया जा रहा है। पहला चरण 28 दिसंबर को देश के 330 कस्बों में से 102 में हुआ था। अंतिम चरण 25 जनवरी को निर्धारित है, हालांकि लड़ाई के कारण 65 कस्बे मतदान में भाग नहीं लेंगे।
664 सीटों पर होना है चुनाव

म्यांमार में दो सदनों वाली राष्ट्रीय विधायिका है, जिसमें 664 सीटें हैं। संसद में बहुमत प्राप्त करने वाली पार्टी नए राष्ट्रपति का चुनाव करती है, जो मंत्रिमंडल का गठन कर नई सरकार बना सकते हैं। संविधान के अनुसार, सेना को प्रत्येक सदन में स्वत: 25 प्रतिशत सीटें प्राप्त होती हैं।

यह भी पढ़ें: म्यांमार चुनाव: सैन्य समर्थित यूएसडीपी को शुरुआती बढ़त, विपक्ष ने किया बहिष्कार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168270