सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, पटना। मौसम में बदलाव आने के साथ बीते वर्षों की तुलना में पटना सहित राज्य के ज्यादातर शहरों की हवा सुधारी है। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022-23, 2023-24 की तुलना में 2024-25 में वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआइ में सुधार देखा गया है।
2024-25 में पटना सहित 22 शहरों की औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक दो सौ के नीचे दर्ज की गई। गत वर्षों में सूचकांक दो सौ के पार था। 2022-23 एवं जहां पटना का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक दो सौ था वहीं 2023-24 में 177 एवं 2024-25 में घट कर 168 दर्ज किया गया।
बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डीके शुक्ला ने बताया कि बीते वर्षों की तुलना में इस 2024-25 में पटना सहित सभी शहरों की वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया है। शहरों की हवा को और स्वच्छ बनाने को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम, औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। निर्माण कार्य में जुड़ी एजेंसियों को भी हिदायत दी जा रही है।
वायु प्रदूषण से संबंधित शिकायतों के लिए टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है। बीते वर्षों के दौरान पीएम 10 एवं पीएम 2.5 में भी कमी आई है। हवा में नाइट्रोजन की मात्रा में 59 प्रतिशत की कमी आई है। सर्द दिनों में तापमान में गिरावट आने के साथ हवा के घनत्व में वृद्धि होती है।
कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर घटता-बढ़ता रहता है। प्रदेश की भौगोलिक संरचना के आधार पर शहर की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। मिट्टी ठोस नहीं होने के कारण हवा में धूलकण की मात्रा अधिक होती है। अलग-अलग जगहों पर निर्माण कार्य के कारण भी हवा का स्तर खराब होता है।
वर्ष और शहर का एक्यूआइ
शहर 2022-23 2023-24 2024-25
पटना
200
177
168
मुजफ्फरपुर
181
169
142
गयाजी
154
123
105
भागलपुर
186
178
132
हाजीपुर
161
146
187
अररिया
177
153
128
आरा
178
165
100
औरंगाबाद
181
111
127
बेगूसराय
220
224
140
बेतिया
197
132
130
बिहारशरीफ
189
106
117
बक्सर
188
200
141
छपरा
210
193
113
कटिहार
213
162
103
किशनगंज
148
131
123
मोतिहारी
171
134
104
मुंगेर
193
153
121
पूर्णिया
190
155
115
राजगीर
156
146
105
सहरसा
220
173
116
समस्तीपुर
224
150
125
सासाराम
151
126
113
सिवान
212
153
129
यह भी पढ़ें- 4 सालों में सुधरी पटना का AQI: 2025 में अब तक की सबसे स्वच्छ हवा, 2026 में और बेहतरी पर जोर
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में बेटी के सामने दामाद को गोलियों से भून डाला, चौंकाने वाली घटना |
|