search

कौशांबी में विवाहिता को करंट छुआ कर ससुराल वालों ने मांगे 35 लाख, प्रेग्नेंट होने पर घर से निकाला

deltin33 2026-1-13 18:57:03 views 950
  

विवाहिता को करंट छुआ कर ससुराल वालों ने मांगे 35 लाख।



जागरण संवाददाता, कौशांबी। दोआबा की एक बेटी के साथ ससुरालियों ने उत्पीड़न की सारी हदें पार कर दीं। अतिरिक्त दहेज के रूप में 35 लाख रुपये का सोना मांगा गया। मांग पूरी नहीं होने पर करंट छुआकर मारने का प्रयास किया गया। इस दौरान विवाहिता गर्भवती हुई तो ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।

पइंसा इलाके के एक गांव में रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी दो दिसंबर 2022 को प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर क्षेत्र के खमसरा गांव निवासी सबित पांडेय के साथ हुई थी।

विवाहिता का आरोप है कि विदाई के ठीक तीसरे दिन से पति व अन्य ससुरालियों का बर्ताव उसके प्रति बदल गया। पति अपनी बहन रीशू, रश्मि व वीरेंद्र के साथ मिलकर प्रताड़ित करने लगा। करंट छुआकर मार डालने का प्रयास किया।

ससुराली 35 लाख रुपये कीमत का सोना व अन्य दहेज मांगने लगे। ननदों ने उसके साथ ब्लैकमेलिंग की। इतना ही नहीं शादी के चार महीने बाद ही उसे प्रताड़ित करके ससुराल से निकाल दिया गया।

इसके बाद से वह अपने मायके में पिता के पास रही है। दो साल पहले विवाहिता ने बेटे को जन्म दिया। महिला का कहना है कि ससुरालीजन बच्चे को भी अपनाने के लिए राजी नहीं हैं।

पति फोन पर कहता है कि बेटा उसका वारिश नहीं है। परेशान होकर विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही दहेज में दी गई ब्रेजा कार भी ससुरालियों से वापस मांगा है।

इंस्पेक्टर पइंसा राजेंद्र कुमार का कहना है कि पति समेत अन्य आरोपित ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया है। विवेचना चौकी प्रभारी उदहिन एसआइ आनंद स्वरूप प्रजापति को सौंपी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477436