search

आवारा आतंक बने कुत्ते: कालिंदी कुंज में आवारा कुत्तों ने दौड़ाया तो बाइकर ने बढ़ाई रफ्तार, दुर्घटना में युवक की मौत

Chikheang 2026-1-14 22:26:46 views 628
  

प्रतीकात्मक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। आवारा कुत्तों को लेकर दिल्ली समेत देशभर में बहस छिड़ी हुई है। न केवल कुत्तों के काटने के मामले आ रहे हैं, बल्कि भौंकते हुए दौड़ा लेने से ये दुर्घटना की भी वजह बन रहे हैं। ऐसी ही दुर्घटना कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र में भी हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना 11 जनवरी को देर रात की है। घायल सुधाकर सिंह की मदनपुर खादर में मेडिकल शाप है। घटना वाली रात उन्हें फोन आया कि उनके मामा का बेटा झगड़ा करके घर छोड़ गया है। रात दस बजे के करीब वे दुकान बंद कर अपने दोस्त तुषार कुमार के साथ मामा के घर पहुंचे। वहां से बाइक लेकर ममेरे भाई को खोजने निकले।

समोसा चौक, बबलू डेरी, शनिवार मार्केट में खोजने के बाद दोनों श्रीराम चौक होते हुए यमुना की तरफ मैदान में पहुंचे। इसी बीच चार-पांच कुत्तों ने उन्हें दौड़ा लिया। बाइक तुषार चला रहे थे। लाइट कम होने की वजह से उन्हें मिट्टी का टीला नहीं दिखा। कुत्तों से बचने के चक्कर में तुषार ने मिट्टी के ढेर पर तेज रफ्तार में बाइक चढा। आगे गड्ढा था।

रफ्तार तेज होने से सुधाकर दूर जा गिरे। वहीं तुषार सिर के बल गड्ढे में गिरा। जब उन्होंने तुषार को उठाया तो उसके मुंह से खून आ रहा था। उसके परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दी। स्वजन उसे होली फैमिली हाॅस्पिटल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में उन्हें भी दोनों हाथ में चोट आयी है। कालिंदी कुंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हर दिन 10000 लोगों को काट रहे कुत्ते, डॉग बाइट बना देश का साइलेंट सार्वजनिक सुरक्षा संकट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168644