search

गाजियाबाद के वैशाली में दूषित पानी से हाहाकार, नाराज लोगों ने फोटो शेयर कर लिखा- इंदौर का पानी

deltin33 2026-1-15 03:56:12 views 1201
  



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-3 एफ में बुधवार सुबह लोगों के घरों में दूषित पेयजल की आपूर्ति हुई। नाराज लोगों ने आरडब्ल्यूए के वॉट्सएप ग्रुप में इसके फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इंदौर का पानी, स्थानीय लोगों ने नगर निगम अधिकारियों पर शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है।

गंदा पानी आने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि हर तीसरे और चौथे दिन दूषित पेयजल की आपूर्ति घरों में की जाती है। कई बार शिकायत के बाद भी निगम की टीमें मौके पर आकर समस्या के बारे में जानने की कोशिश नहीं करती हैं।

सीवर और पेयजल पाइपलाइन पुरानी होने के बाद भी सर्वे नहीं कराया जा रहा है। नगर निगम जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि इस बारे में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। टीमों को भेजकर मौके पर पाइपलाइन की जांच कराई जाएगी।
नगर पालिका पर धरना देंगे लोग

पेयजल को लेकर घोषणाओं के बाद स्थानीय लोगों ने जनवरी के बाद धरना देने की योजना बनाई है। खोड़ा रेजीडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि पिछले साल 26 अक्टूबर को एसोसिएशन का दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय पर प्रदर्शन प्रस्तावित था। इसे अधिकारियों ने नए साल में काम कराने का आश्वासन देने के बाद खत्म कर दिया। जनवरी माह बीतने के बाद नगर पालिका कार्यालय पर धरना शुरू किया जाएगा।

  

  

  


दूषित पेयजल की आपूर्ति अक्सर घरों में होती है। इससे लोगों के बीमार होने का भी डर है। नगर निगम अधिकारियों को समस्या दूर करनी चाहिए।


-

- नितेंद्र जैन, स्थानीय निवासी


सुबह घरों में गंदा पानी आने से टंकी में भरा हुआ पानी भी खराब हो जाता है। इससे समस्या का सामना करना पड़ता है। इसका स्थायी समाधान किया जाए।


-

- अब्दुल जब्बार, स्थानीय निवासी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477487