search

मौत की लिफ्ट! धालभूमगढ़ में गजानन फेरो कंपनी में 45 फीट ऊंची चिमनी से गिरकर उत्तरप्रदेश के दो मजदूरों की मौत

LHC0088 2026-1-15 21:27:37 views 1251
  

मृतक मजदूरों की फाइल फोटो।


जागरण संसू, धालभूमगढ़। झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित गजानन फेरो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में गुरुवार को हादसा हो गया। कंपनी की निर्माणाधीन इकाई की चिमनी में ब्रिक लाइनिंग का काम करने के दौरान लगभग 45 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों की मौत हो गई।    मृतकों की पहचान सहारनपुर जिले के शारदा हेड़ी गांव निवासी इश्तकार (25) और सादिक (22) के रूप में हुई है। हादसे के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया है।     
जानें कैसे हुआ हादसा? जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कंपनी परिसर में चिमनी के भीतर ईंट बिछाने (ब्रिक लाइनिंग) का काम चल रहा था। लिफ्ट पर सवार होकर तीन मजदूर ऊंचाई पर काम कर रहे थे।    इसी दौरान अचानक लिफ्ट का संतुलन बिगड़ गया और वह एक तरफ झुक गई। असंतुलित होकर सादिक और इश्तकार सीधे जमीन पर आ गिरे।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट में मौजूद तीसरे मजदूर ने सूझबूझ दिखाते हुए पास की रस्सी को मजबूती से पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई।   घटना के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। घायल अवस्था में दोनों मजदूरों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए जमशेदपुर के एमजीएम (MGM) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।     
कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप हादसे के बाद मजदूरों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के अधीन ठेका मजदूर के रूप में 30 दिसंबर 2025 को ही यहां काम करने आए थे।    आरोप है कि मजदूरों से इतनी ऊंचाई पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी हार्नेस या बेल्ट) के काम लिया जा रहा था। यदि मजदूरों के पास सुरक्षा बेल्ट होती, तो लिफ्ट झुकने के बावजूद वे नीचे नहीं गिरते।     
कंपनी प्रबंधन का पक्ष इस संबंध में फैक्ट्री के एचआर हेड संजय श्रीवास्तव ने बताया कि हादसा चिमनी से नीचे उतरने के दौरान लिफ्ट का संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। प्रबंधन का दावा है कि मजदूरों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, हालांकि धरातल पर स्थिति कुछ और ही बयां कर रही है।     
परिजनों के आने के बाद पुलिस करेगी कार्रवाई

धालभूमगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के जमशेदपुर पहुंचने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

इसके बाद मुआवजे को लेकर बातचीत आगे बढ़ेगी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या कंपनी ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की थी।


गजानन फेरो प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में घटना हुई है। दो मजदूर की मौत हो गई है। परिवार के लोगों द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना में मृतक के साथ उसके रिश्तेदार भी काम कर रहे थे। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
-

धीरज कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी धालभूमगढ़
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166475