search

पुरी साइबर थाना को 2025 में बड़ी कामयाबी, 58.40 करोड़ रुपये फ्रीज; 31 मामले हुए दर्ज और 8 आरोपी गिरफ्तार

LHC0088 1 hour(s) ago views 478
  

पुरी एसपी प्रतीक सिंह। (फाइल फोटो)



संवाद सहयोगी, पुरी। डिजिटल युग में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर शिकंजा कसते हुए पुरी पुलिस के अंतर्गत कार्यरत पुरी साइबर थाना ने वर्ष 2025 में बड़ी सफलता हासिल की है।

ऑनलाइन ठगी, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, नकली वेबसाइट और गलत मोबाइल नंबरों के जरिए होने वाले अपराधों के खिलाफ साइबर थाना ने सशक्त, सक्रिय और प्रभावी कार्रवाई की है।

पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने कहा कि साइबर अपराध आज एक गंभीर चुनौती है। पुरी पुलिस आम जनता की आर्थिक और डिजिटल सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यदि साइबर अपराध होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराई जाए, तो धन की रिकवरी की संभावना काफी बढ़ जाती है। लोग संदिग्ध लिंक, कॉल और ओटीपी से सतर्क रहें।

पुरी एसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार के साइबर या डिजिटल अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 8280491300 पर संपर्क करने के लिए लोगों से अनुरोध किया गया है। पुरी साइबर थाना आने वाले दिनों में भी साइबर अपराध के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
31 मामले दर्ज, 8 आरोपी गिरफ्तार

वर्ष 2025 में पुरी साइबर थाना में साइबर अपराध से जुड़े कुल 31 मामले दर्ज किए गए। सभी मामलों की गहन जांच के बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ऑनलाइन वित्तीय ठगी, फर्जी पहचान और डिजिटल माध्यमों से लोगों को ठगने के मामलों में संलिप्त पाए गए हैं।
58.40 करोड़ रुपये की राशि फ्रीज

साइबर अपराध से होने वाले आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए पुरी साइबर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वर्ष 2025 में कुल 58.40 करोड़ रुपये की राशि को होल्ड/फ्रीज किया। इस कार्रवाई से कई निर्दोष नागरिकों को बड़े आर्थिक नुकसान से बचाया जा सका।
फर्जी अकाउंट, वेबसाइट और नंबरों पर कार्रवाई

साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुरी साइबर थाना ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है।230 फर्जी व आपराधिक सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक किए।70 फर्जी वेबसाइट बंद किया गया। 64 फर्जी मोबाइल नंबर ब्लॉक किए गए।इससे भविष्य में होने वाली कई संभावित साइबर ठगियों को रोकना संभव हो पाया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150961

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com