search

2000 किलोमीटर लंबे श्रीराम वन गमन पथ पर सोलो राइडर रवाना, संत प्रेमानंद ने दिया आशीर्वाद

cy520520 2026-1-16 14:26:54 views 1272
  

सेठ पदमचंद जैन संस्थान से यात्रा शुभारंभ अवसर पर डॉ. मुकेश चौहान को शुभकामनाएं देते शहरवासी।  


जागरण संवाददाता, आगरा। त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने 14 वर्ष के वनवास के दौरान जिस मार्ग को अपनाते हुए लंका में रावण वध किया। हजारों वर्ष बाद उसी मार्ग पर आगरा के सोलो राइडर डॉ. मुकेश चौहान ने अपनी यात्रा शुरू की है। बुलट बाइक से वे लगभग 2000 किलोमीटर की दूरी 75 दिन में तय करेंगे। आगरा से अयोध्या होते हुए श्रीलंका तक जाएंगे और वापसी में यह यात्रा अयोध्या पहुंचकर ही सम्पन्न होगी।   शुक्रवार सुबह आगरवासियों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ डॉ. चौहान को भव्य स्वागत के बाद रवाना किया। डॉ. बीआर आंबेडकर विवि के खंदारी परिसर स्थित सेठ पदम चंद जैन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. आशु रानी ने सोलो राइडर डॉ. मुकेश चौहान को उनके दुर्गम सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।   इससे पहले शुक्रवार तड़के चार बजे संत प्रेमानंद महाराज ने वृंदावन स्थित अपने आश्रम में डाॅ. चौहान को आशीर्वाद दिया। विवि परिसर में आयोजित समारोह में  इस यात्रा के बारे में सोलो राइडर डॉ. मुकेश चौहान ने बताया कि आज हमारे देश की सबसे गहरी और पीड़ादायक समस्या है जातिवाद। यह वह दीवार है, जो मनुष्य को मनुष्य से अलग करती है, जबकि हमारी संस्कृति ने हमेशा “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश दिया है।   भगवान श्रीराम ने वनवास के दौरान न कभी ऊँच-नीच देखी, न जाति और न ही वर्ग। केवट, शबरी, निषादराज, ऋषि-मुनि सभी के साथ उनका व्यवहार समान, करुणामय और सम्मानपूर्ण था। श्रीराम ने कर्म, भक्ति और मानवता को ही सर्वोच्च माना। आज जब समाज जाति के नाम पर बंट रहा है। ऐसे में यह श्रारीम वन गमन पथ यात्रा हमें जोड़ने का कार्य कर रही है।   यह यात्रा युवाओं को यह संदेश देती है कि हमारी पहचान जाति से नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा और चरित्र से होती है। यात्रा संयोजक नवीन अग्रवाल ने बताया कि जैसे लाखों भक्त गोवर्धन पर्वत की सात कोस की परिक्रमा करते हैं या ब्रज की 84 कोस की यात्रा कर भगवान कृष्ण के सान्निध्य का अनुभव करते हैं, ठीक वैसे ही श्रीराम वन गमन पथ की यह यात्रा भगवान श्री राम के पदचिन्हों को स्पर्श करने का एक आधुनिक माध्यम है।   अयोध्या से लंका तक की 20,000 किलोमीटर की यह \“सोलो राइड\“ सनातन संस्कृति के प्रति एक नई जागृति का शंखनाद है। इस यात्रा में डॉ.  मुकेश चौहान के साथ डॉ. बीएस चौहान व डॉ. सीपी गुप्ता चित्रकूट तक यात्रा करेंगे।  शुभारंभ कार्यक्रम में  डॉ मुकेश गोयल, डॉ अनुपम गुप्ता, डाॅ. ब्रजेश रावत, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. संदीप जैन, प्रदीप पुरी, गुलशन बुद्धिराजा, पंकज गुप्ता, साइकिलिस्ट प्रमोद कटारा, देवायानी सिंह, लवी चौहान, लवली चौहान व अन्य उपस्थित रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164130