search

ओमान के पास व्यापारिक जहाजों पर ईरानी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत, मिडिल ईस्ट में धधक रही है आग

deltin33 1 hour(s) ago views 604
Iranian Attacks Near Oman: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग की आग अब समुद्र में भारतीय नागरिकों तक पहुंच गई है। ओमान के तट के पास व्यापारिक जहाजों पर हुए ईरानी हमलों में अब तक तीन भारतीय नाविकों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। इन घटनाओं ने खाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे हजारों भारतीयों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



दो अलग-अलग जहाजों पर हुए घातक हमले



शिपिंग महानिदेशालय के अनुसार, ओमान के पास दो बड़े जहाजों को निशाना बनाया गया। सोमवार को मस्कट से करीब 52 समुद्री मील दूर \“मार्शल आइलैंड\“ के झंडे वाले MV MKD Vyom तेल टैंकर पर विस्फोटकों से लदी एक मानवरहित नाव और ड्रोन से हमला किया गया। इस धमाके से जहाज के इंजन रूम में आग लग गई, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/violent-protests-were-carried-out-in-several-regions-of-kashmir-after-the-death-of-iran-supreme-leader-ayatollah-ali-khamenei-watch-video-videoshow-2378522.html]खामेनेई की मौत पर कश्मीर में प्रदर्शन
अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 3:18 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/middle-east-crisis-thousands-of-tons-of-agricultural-produce-stuck-at-mumbai-port-farmers-and-exporters-in-tension-article-2378469.html]Middle East War Impact: मुंबई पोर्ट पर फंसा हजारों टन कृषि उत्पाद, टेंशन में किसान और निर्यातक
अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 1:14 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/sports/cricket/icc-mens-t20-world-cup/west-asia-conflict-iran-israel-war-impacts-t20-world-cup-west-indies-zimbabwe-cricket-teams-stranded-in-india-article-2378451.html]West Asia Conflict: T20 वर्ल्ड कप पर ईरान-इजरायल युद्ध का असर! जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत में फंसी
अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 12:54 PM

इससे पहले रविवार को ओमान के खसाब पोर्ट के पास \“पलाऊ\“ के झंडे वाले Skylight टैंकर पर हमला हुआ। इसमें दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इस जहाज पर मौजूद 21 क्रू मेंबर्स में से 16 भारतीय थे।



भारत सरकार ने किया \“क्विक रिस्पॉन्स टीम\“ का गठन



भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए सरकार ने युद्ध स्तर पर कदम उठाए हैं। शिपिंग महानिदेशालय ने एक \“क्विक रिस्पॉन्स टीम\“ बनाई है, जो फंसे हुए भारतीय नाविकों की सुरक्षित निकासी और उनके परिवारों से संपर्क बनाए रखने का काम करेगी। ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर शवों को भारत भेजने और घायलों के इलाज की व्यवस्था कर रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभी तक किसी भी \“भारतीय झंडे\“ वाले जहाज को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन क्षेत्र में खतरा बरकरार है।



The Directorate General of Shipping is closely monitoring the evolving maritime security situation in the Persian Gulf, Strait of Hormuz, Gulf of Oman and adjoining sea areas in light of recent regional and geopolitical developments, where reported threats have included missile… pic.twitter.com/qRgjzeNwdh — ANI (@ANI) March 3, 2026








समुद्र में क्यों बढ़ा खतरा?



28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद से ईरानबेहद आक्रामक है। ईरान अब खाड़ी देशों और अमेरिका के सहयोगियों से जुड़े व्यापारिक जहाजों को ड्रोन, मिसाइल और इलेक्ट्रॉनिक इंटरफेरेंस के जरिए निशाना बना रहा है। फारस की खाड़ी, होर्मुज जलडमरूमध्य और ओमान की खाड़ी जैसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों पर युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।



ईरान ने न केवल समुद्र में, बल्कि इराक, सऊदी अरब, जॉर्डन और कुवैत जैसे देशों में भी अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। अमेरिका ने भी संकेत दिए हैं कि इजरायल-ईरान युद्ध फिलहाल रुकने वाला नहीं है, जिससे मिडिल ईस्ट के अन्य हिस्सों में भी हिंसा बढ़ने की आशंका है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477596