search

शामली में लगातार तीसरे दिन घने कोहरे के बीच हुई दिन की शुरुआत, हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच गुनगुनी धूप ने दी राहत

Chikheang 2026-1-17 17:56:57 views 998
  



जागरण संवाददाता, शामली। लगातार तीसरे दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। शनिवार को जब लोग सो कर उठे तो दरवाजे पर कोहरे दस्तक दे रहा था। हालांकि 10 बजे के करीब धूप निकली तो कोहरा हट गया था। इसके बाद सर्दी से लोगों को राहत मिली। हालांकि दोपहर में बादल छा गए थे, तो फिर से ठंड का एहसास होने लगा था। वहीं, कोहरे के चलते ही हाईवे से लेकर शहर तक में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगे रहे थे।

जनवरी का आधा महीना बीत चुका है, और सर्दी का सितम जारी है। पारा लगातार नीचे गोता लगा रहा है। हाड़ कंपकंपा रहे हैं, तो सूरज की गर्मी भी महसूस नहीं हो रही है। शुक्रवार रात से ही कोहरा छाने लगा था, जिसके चलते शनिवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई थी। दृश्यता लगभग शून्य बनी हुई थी।

हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी थी, तो चालक लाइट जलाकर चल रहे थे। यातायात सुरक्षा के चलते ही जगह-जगह लगे लाउडस्पीकर भी एहतियात बरतने और नियमों का पालन करने की अपील कर रहे थे। करीब 10 बजे धूप निकली, जिसके बाद कोहरा हटा और सर्दी से राहत महसूस हुई।

लोग घरों, दुकान और प्रतिष्ठानों से बाहर निकले और धूप का आनंद लिया। हालांकि दोपहर करीब तीन बजे बाद छा गए थे, जिसके चलते धूप चली गई थी। इसके बाद फिर से ठंड का एहसास होने लगा था। लोगों ने जगह-जगह अलाव भी जला लिए थे, ताकि सर्दी से राहत मिल सके।

काका नगर निवासी राजीव ने बताया कि शनिवार सुबह भी अधिक कोहरा था, लेकिन धूप निकलने से राहत मिली। दयानंद नगर निवासी अजय ने बताया कि सर्दी अधिक हो रही है। धूप की आंख-मिचौली जारी है। सुबह धूप हल्की निकली थी, जो दोपहर बाद चली गई थी।

वहीं, सर्दी के चलते ही जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में मरीजों की कतार लगी हुई है। सर्दी के साथ ही बुखार, खांसी, जुकाम, जोड़ों में दर्द और हृदय में परेशानी के मरीज भी पहुंच रहे हैं। सीएमएस डा. किशोर आहूजा ने बताया कि सर्दी के मरीज अधिक आ रहे हैं। सभी को एहतियात बरतने, गुनगुना पानी पीने और गर्म कपड़ों को पहनने की सलाह दी जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168791