search
 Forgot password?
 Register now
search

UP के सराफा व्यापारी का खेल: महाराष्ट्र की बैंक से लूटा करोड़ों का सोना, घर में मिलीं सोने की ईंटें!

LHC0088 Yesterday 21:26 views 270
  

पुल‍िस की ग‍िरफ्त में आरोप‍ित



जागरण संवाददाता, बदायूं। महाराष्ट्र की आटपाड़ी बैंक का लाकर काटकर करोड़ों रुपये के जेवर व नकदी लूटने वाला सराफा व्यापारी पकड़ा गया। उसके पास से 1.168 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। उसने ककराला, कासगंज और राजस्थान के आठ साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। अभी उसके साथी नहीं पकड़े गए हैं। बदायूं और महाराष्ट्र पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। सराफा व्यापारी को महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ ले गई है।

महाराष्ट्र के जिला सांगली से सहायक पुलिस निरीक्षक पंकज पवार और सहायक पुलिस निरीक्षक जयदीप कलेकर क्राइम ब्रांच की टीम के साथ रविवार को अलापुर थाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सात जनवरी की रात सांगली जिले में कुछ चोर खिड़की काटकर आटपाड़ी बैंक में घुस गए थे और उन्होंने गैस कटर से लाकर काट कर 30 किलो चांदी, करीब 6 किलो सोना और 4.50 लाख रुपये लूट लिए थे।

इसकी छानबीन के दौरान पता चला कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने सांगली जिले में एक मकान में किराए पर कमरा लिया था और आठ लोग किराये पर रहे थे। उनमें अधिकतर बदायूं, कासगंज, राजस्थान और मुंबई के लोग शामिल हैं। उन्हें तलाश करती हुई टीम अलापुर थाने पहुंची।

उनकी मदद के लिए स्वाट टीम प्रभारी माधौ सिंह बिष्ट, सर्विलांस टीम प्रभारी धर्वेंद्र कुमार, अलापुर एसओ उदयवीर सिंह और ककराला चौकी इंचार्ज सुमित कुमार को लगाया गया। सोमवार रात पुलिस ने ककराला के वार्ड नंबर चार निवासी राहुल शर्मा पुत्र रजमेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

उसकी निशानदेही पर 1.168 किलो सोना बरामद हुआ। उसने बताया कि इसमें ककराला के असलम उर्फ टनटना, बाबू और इरफान भी शामिल हैं। एक मुंबई का सनी पाटिल, कासगंज के दो और राजस्थान का एक व्यक्ति शामिल था। बाकी लुटेरों का पता नहीं चला है। राहुल शर्मा महाराष्ट्र पुलिस है।
सोना पिघलाकर बना दी थी बिस्किट

बताया जा रहा है कि राहुल शर्मा अक्सर चोरी के जेवर खरीदता था। ककराला के जो भी लुटेरे बाहर से सोना लूटकर लाते थे। वह राहुल शर्मा को भी बेच देते थे। सात जनवरी को मुंबई से जो सोना लूटा गया। उसमें राहुल के हिस्से में 1.168 किलोग्राम सोना आया था। उसने अपने हिस्से का सोना पिघलाकर उसकी बिस्किट बना ली थीं। वही बिस्किट उसके पास से बरामद हुई हैं।
बैंक काटने को आठ लाख में खरीदी दिल्ली नंबर की गाड़ी

इस घटना को अंजाम देने वाले सभी लुटेरे काफी शातिर हैं। उन्होंने इस घटना को अंजाम देने के लिए दिल्ली नंबर की एक पुरानी गाड़ी सात लाख रुपये में खरीदी थी और फिर उसी से सभी लोग महाराष्ट्र के सांगली जिला पहुंचे थे। उनमें सर्राफा व्यापारी भी शामिल था। वह खुद भी गाड़ी में सवार होकर सांगली पहुंचा था।

  


यह लोग महाराष्ट्र के सांगली जिले से बैंक काटकर 30 किलो चांदी, छह किलो सोना और साढ़े चार लाख रुपये लूटकर लाए थे। इसमें एक सर्राफा व्यापारी पकड़ा गया है। उसके पास से 1.168 किलोग्राम के सोने के बिस्किट बरामद हुए हैं। अन्य आरोपितों की तलाश को टीम लगा दी गई है।


- डा. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी




यह भी पढ़ें- UP वालों की लॉटरी! गंगा एक्सप्रेस-वे और बरेली-बदायूं हाईवे का हुआ \“महा-मिलन\“, बदल जाएगा सफर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152760

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com