search
 Forgot password?
 Register now
search

शिमला-मनाली में स्नोफॉल के बाद फिर अलर्ट! अटल टनल से नहीं जा पाएंगे लाहौल; टॉय ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट

cy520520 2 hour(s) ago views 786
  

हिमाचल में साढ़े तीन महीने का ड्राई स्पैल टूटा, किसानों व बागवानों को राहत।



जागरण टीम, शिमला। हिमाचल में लगभग साढ़े तीन महीने बाद हुई वर्षा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आई। वहीं, हिमपात का इंतजार कर रहे बागवानों के लिए भी शुक्रवार की सुबह राहत लेकर आई। वर्षा और हिमपात से धरती की प्यास बुझी है। सूखे की चपेट में आ चुकी कृषि व बागवानी को राहत मिली है। हिमपात से जहां पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे, वहीं सूखी ठंड झेल रहे प्रदेश के लोगों को सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार से राहत मिलेगी।

वर्षा से हिमाचल में साढ़े तीन महीने का ड्राई स्पैल टूटा है। मौसम विभाग ने 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। राजधानी शिमला में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा में चार, मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला में ढाई, जलोड़ी जोत में एक, अटल टनल, गुलाबा व अंजनी महादेव में ढाई और मनाली में सवा फीट हिमपात हुआ। अटल टनल के दोनों छोर पर भारी हिमपात से लाहुल का मनाली से संपर्क कट गया है। लाहुल घाटी के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में ढाई से तीन व समस्त घाटी में डेढ़ से दो फीट बर्फ की चादर बिछ गई है।

  

केलंग से मनाली की ओर आ रहे दो पर्यटक वाहन मूलिंग पुल के पास फंस गए जिन्हें लाहुल स्पीति पुलिस वापस केलंग ले गई। कुल्लू जिले में भारी वर्षा और कई जगह हिमपात हुआ। शिमला में एक, कुफरी में ढाई, नारकंडा में ढाई फीट हिमपात हुआ। शिमला शहर में 30 पेड़ गिरने से 100 से अधिक ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। किन्नौर जिले के छितकुल, कल्पा, सांगला, रक्छम सहित अन्य स्थानों पर तीन से छह इंच तक हिमपात हुआ है।

  

सिरमौर जिले की चूड़धार चोटी पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। राजगढ़ में एक चीड़ का पेड़ चलती बोलेरो गाड़ी पर गिर गया, जिससे गाड़ी को नुकसान हुआ है, सभी यात्री सुरक्षित हैं। सोलन जिले के पर्यटन नगरी कसौली, चायल, बड़ोग, करोल टिब्बा व बाड़ीधार में हिमपात हुआ है। कसौली तहसील कार्यालय में चीड़ का पेड़ गिरने से तहसीलदार सहित स्टाफ के पांच वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। कांगड़ा जिले के त्रियुंड, करेरी, आदि हिमानी चामुंडा, बीड़-बिलिंग व छोटा भंगाल घाटी में हिमपात हुआ है।

  

मंडी जिले में सराज, बरोट व पराशर घाटी, कमरुनाग, शिकारी देवी व पराशर में हिमपात हुआ। कमरुनाग व पराशर झील जम गई है। चंबा जिले के खजियार में चार, डलहौजी में तीन, भरमौर में एक, पांगी में डेढ़, तीसा के ऊपरी क्षेत्रों में डेढ़ से दो फीट तथा सलूणी के ऊपरी इलाकों में एक से डेढ़ फीट तक हिमपात हुआ। भरमौर व मैहला में तूफान चलने से नौ घरों की छतें उड़ गईं। शिमला सहित सोलन, मंडी, सिरमौर और रिकांगपिओ में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली।

  

सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। मौसम विभाग ने 24 जनवरी को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हल्के हिमपात की संभावना जताई है, जबकि कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में घने कोहरे के साथ शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हिमपात और वर्षा की संभावना है। शिमला शहर में वर्ष 2022 के बाद जनवरी में अधिक हिमपात दर्ज किया गया है।

  

2024 में तो हिमपात हुआ ही नहीं था। नारकंडा में 87, कुफरी में 67, सेऊबाग में 65, मशोबरा में 59 किलोमीटर प्रतिघंटा कर रफ्तार से आंधी चली। सोलन में 67, नाहन में 62, ऊना में 49, मनाली में 36 मिलीमीटर वर्षा हुई।
हिमपात के बीच मुख्यमंत्री पहुंचे सचिवालय, व्यवस्था का लिया जायजा

  

शिमला में जारी भारी हिमपात के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकारी वाहन में सचिवालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आवश्यक फाइलें और कार्यों को निपटाया। उन्होंने प्रदेश में ताजा हिमपात के बाद की स्थिति और सड़क व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
बंजार व मनाली में आज शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

  

जिला कुल्लू में लगातार हो रही वर्षा व हिमपात के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रतिकूल मौसम की परिस्थिति के मद्देनजर बंजार और मनाली उपमंडल में 24 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। सरकारी व निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र, कालेज, आइटीआइ, बहुतकनीकी संस्थान, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कालेज भी बंद रहेंगे।
18 डिग्री गिरा तापमान

  

प्रदेश में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। इसमें सबसे अधिक तापमान जुब्बड़हट्टी में 17.6, चौपाल में 17.5, सोलन में 16.7, शिमला में 17.6, हमीरपुर में 14.3, कल्पा व ऊना में 10.8 डिग्री सेल्सियस गिरा है। ताबो में माइनस 3.0, नारकंडा में माइनस 2.8, कुफरी में माइनस 0.9 व मशोबरा में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रदेश में 10 स्थानों का अधिकतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। बजौरा में सबसे अधिक 18.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विमान व हेली टैक्सी सेवा रही बाधित

  

मौसम अनुकूल न होने के कारण शुक्रवार को गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर एक भी विमान नहीं आया। गगल हवाई अड्डे पर इंडिगो के तीन व स्पाइसजेट के दो विमान आते हैं। कुल्लू स्थित भुंतर एयरपोर्ट पर भी कोई भी उड़ान नहीं हुई। संजौली हेलीपोर्ट से भी भुंतर व रिकांगपिओ के लिए हेली टैक्सी की उड़ानें नहीं हो सकीं।
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की गति की धीमी

  

भारी हिमपात के कारण कालका-शिमला ट्रैक पर बर्फ जमने और पटरियों पर फिसलन बढ़ने से रेलवे प्रशासन ने ट्रेन की गति कम कर दी है। हालांकि, रेल सेवाएं सीमित देरी के साथ जारी हैं। सुबह आठ बजे कालका से शिमला आने वाली ट्रेन अब 10 बजे शिमला पहुंचेगी। अन्य ट्रेन की समयसारिणी में भी बदलाव किया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही हालात सामान्य होंगे ट्रेन की समयसारिणी फिर से पूर्व निर्धारित समय के अनुसार बहाल की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152509

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com