search
 Forgot password?
 Register now
search

Bhishma Ashtami 2026: पितृ दोष से मुक्ति पाने का महासंयोग, इस विधि से करें पितरों का तर्पण, सात पीढ़ियां होंगी तृप्त

cy520520 3 hour(s) ago views 513
  

Bhishma Ashtami 2026: पितृ तर्पण नियम। (AI generated Image)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Bhishma Ashtami 2026: हिंदू धर्म में माघ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन को भीष्म अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस साल यह पावन तिथि 26 जनवरी को पड़ रही है। यह वह दिन है जब महाभारत के महानायक पितामह भीष्म ने अपनी इच्छा से शरीर का त्याग किया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पितरों का तर्पण करने से पितृ खुश होते हैं। साथ ही कुंडली से पितृ दोष समाप्त होता है।

  
भीष्म पितामह का तर्पण इस दिन क्यों होता है? (Why Bhishma Pitamah Tarpan Performed On This Day?)

भीष्म पितामह बाल ब्रह्मचारी थे, इसलिए उनकी कोई अपनी संतान नहीं थी जो उनका श्राद्ध या तर्पण कर सके। उनकी इसी निष्ठा और त्याग से खुश होकर भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें वरदान दिया था कि जो व्यक्ति भीष्म अष्टमी के दिन आपके निमित्त तर्पण और जल अर्पण करेगा, उसके पितरों को तृप्ति मिलेगी और उसके जीवन से पितृ दोष के अशुभ प्रभाव कम हो जाएंगे। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन तर्पण करने से सात पीढ़ियों के पितर तृप्त होते हैं और परिवार में सुख और शांति आती है।
पितृ तर्पण की सही विधि ( Tarpan Rules)

  • भीष्म अष्टमी पर पितरों की शांति के लिए दोपहर के समय यानी कुतप काल में तर्पण करें।
  • सुबह स्नान के बाद साफ कपड़े पहनें।
  • दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठें।
  • एक तांबे या पीतल के पात्र में शुद्ध जल लें।
  • उसमें गंगाजल, कच्चा दूध, काले तिल, अक्षत और जौ मिलाएं।
  • दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में कुशा की अंगूठी पहनें या हाथ में कुशा लेकर जल को अंजलि से धीरे-धीरे पात्र में छोड़ें।
  • तर्पण करते समय पितरों के वैदिक मंत्रों व इस मंत्र \“\“वैयाघ्रपादगोत्राय सांकृत्यप्रवराय च। गंगापुत्राय भीष्माय सर्वभूतहिताय च॥“ का जप करें।
  • पितरों के तर्पण के साथ-साथ भीष्म पितामह का ध्यान करें और उन्हें जल चढ़ाएं।

करें ये उपाय (Pitru Dosha Remedies)

  • इस दिन काले तिल और गुड़ का दान करने से राहु-शनि के दोषों और पितृ दोष से राहत मिलती है।
  • शाम के समय दक्षिण दिशा की ओर एक दीपक जलाएं या पीपल के वृक्ष के नीचे दीया रखें।
  • इस दिन तामसिक भोजन और विवादों से दूर रहें। साथ ही मन में श्रद्धा का भाव रखें।


यह भी पढ़ें- Bhishma Ashtami 2026: भीष्म अष्टमी पर जरूर करें ये 5 काम, भूलकर भी न करें इस तरह की गलतियां

यह भी पढ़ें- Bhishma Ashtami 2026: भीष्म अष्टमी पर इन पाठ से प्रसन्न होंगे पूर्वज, बरसाएंगे आशीर्वाद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152608

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com