search

नव संवत्सर उत्सव पर अतिथियों के स्वागत के लिए तैयारी तेज, आवासीय सुविधा के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने शुरू की बुकिंग

deltin33 2026-1-26 06:56:01 views 1256
  



प्रवीण तिवारी, अयोध्या। नवसंवत्सर पर राम मंदिर में उत्सव होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इसकी तैयारी में जुटा है। अतिथियों की सूची बनाई जा रही है। इस दृष्टि से ट्रस्ट पदाधिकारियों की कई बैठकें हो चुकी हैं। अंतिम रूप से तय हुआ कि पांच हजार से अधिक अतिथि कार्यक्रम में स होंगे। रामनगरी से दो हजार लोगों को शामिल करने पर विचार हो रहा है।

इसके अलावा आसपास के जिलों के लोग व आरएसएस के मूल कैडर इस बार अतिथि बन कर आएंगे। वर्तमान में संघ की विभिन्न स्तरों पर गठित हुई इकाइयों के पदाधिकारी व सहयोगी संगठनों के दायित्वधारियों के अलावा पुराने कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने पर विचार चल रहा है। विभिन्न संगठनों के दायित्वधारियों से सूची मांगी गई है। इसके लिए रामनगरी में निवास करने के लिए होम स्टे बुक कराए जा रहे हैं।

दो हजार हजार कक्ष होंगे रिजर्व

लगभग दो हजार हजार कक्ष आरक्षित किए जाएंगे। तीर्थक्षेत्रपुरम व कारसेवकपुरम का भी पूर्व की भांति आवासीय व्यवस्था में उपयोग होगा। अतिथियों के आवास के साथ ही भोजन व जलपान की व्यवस्था होगी। साथ ही उन्हें कार्यक्रम के दौरान परिसर में भी भोजन पैकेट देने पर विचार चल रहा है। प्रत्येक एक से दो दिन में ट्रस्ट महासचिव चंपतराय, सदस्य डा. अनिल कुमार मिश्र व मंदिर व्यवस्था से जुड़े गोपाल राव बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दे रहे हैं।

गत दिनों ट्रस्टियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आमंत्रण पत्र सौंपा। राष्ट्रपति रामलला का दर्शन व मध्याह्न में प्रभु की आरती करेंगी। वह अतिथियों को संबोधित भी कर सकती हैं। 19 मार्च को वर्ष प्रतिपदा के दिन राम मंदिर परिसर में नव संवत्सर समारोह आयोजित होगा। एक ट्रस्टी ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा अभी तय की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131