search

पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस को मिला नया स्टॉपेज, रांची के रास्ते पश्चिम बंगाल जाने में होगी आसानी

LHC0088 1 hour(s) ago views 897
  

पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस को मिला नया स्टॉपेज। (सांकेतिक फोटो)



जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। जिले के सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है ताकि यात्रियों को अधिक से अधिक रेल सुविधा का लाभ मिल सके।

रेलवे ने पुरूलिया से आनंद विहार टर्मिनल तक चलने वाली नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सासाराम जंक्शन के अलावा डेहरी आनसोन तथा समीपवर्ती कैमूर जिला के भभुआ रोड स्टेशन पर दिया गया है।

नई ट्रेन का परिचालन तिथि व ठहराव समय की घोषणा विभाग द्वारा जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। रांची-डाल्टेनगंज, गढ़वा-जपला के रास्ते सोननगर-सासाराम होते हुए आनंद विहार तक चलने वाली नई ट्रेन संख्या 14021 / 14022 का ठहराव जिले के दोनों प्रमुख स्टेशनों पर दिए जाने से यात्रियों को रांची के रास्ते पश्चिम बंगाल जाने में सहूलियत हो जाएगी।

नई ट्रेन चलाने को लेकर कई माह से लोगों ने रेलमंत्री से मांग करते रहे थे। नई ट्रेन को चलाने व ठहराव सुनिश्चित किए जाने पर सासाराम रेलफैन एसोसिएशन समेत अन्य संगठन से से जुड़े सदस्यों ने रेलमंत्री के अलावा रेलवे बोर्ड के अधिकारियों व पलामू सांसद के प्रति आभार प्रकट किया है।
सुबह पांच बजे चलेगी ट्रेन

जानकारी के मुताबिक 14022 नंबर से चलने वाली यह नई ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार से सुबह पांच बजे चलेगी, जो मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, वाराणसी, पं. दीनदयाल, भभुआ रोड स्टेशन पर रूकते हुए सासाराम व डेहरी आनसोन स्टेशन पहुंचेगी।

इन दोनों स्टेशनों पर रूकने के बाद सोननगर- जपला व गढ़वा होते हुए रांची व पुरुलिया को जाएगी। उसी प्रकार यह ट्रेन वापसी में 14021 नंबर से प्रत्येक शनिवार को रात में 11.10 में पुरूलिया से खुलेगी, जो अधिकृत विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए आनंद विहार को जाएगी।

विभाग ने 22 कोच के साथ पूर्व से चल रही 14011 / 14012 आनंद विहार- राधिकापुर एक्सप्रेस रैक को इस नई ट्रेन में प्रयोग करेगा।

श्याम सुंदर पासवान, काशिफ कमाल, जयप्रकाश नारायण गुप्ता, ऋतुराज, प्रेम शंकर, शिवम सिंह, रौशन मौर्य, शुभम पांडे, प्रिंस सिंह, अमित कुमार और सुधांशु रंजन समेत सासाराम रेलफैन एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के अधिकारियों समेत अन्य के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि इससे रेल कनेक्टिविटी के साथ-साथ राजस्व वृद्धि एवं यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- भारतीय रेल : जसीडीह, देवघर और बांका को रेलवे ने दी सौगात, GM ने कर दी एक महत्‍वपूर्ण ट्रेन की घोषणा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158585