search

वैशाली में वरमाला के दौरान हर्ष फायरिंग, चौकीदार की पत्नी समेत दो को लगी गोली

Chikheang 1 hour(s) ago views 226
  

वरमाला के दौरान हर्ष फायरिंग



जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वैशाली जिले के वैशाली थाना अंतर्गत भगवतपुर गांव में लड़की के शादी समारोह वरमाला के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान एक चौकीदार की पत्नी सहित दो व्यक्ति को गोली लगी है। वरमाला के क्रम में गोली चलने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।  

मौके पर मौजूद सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। गोली लगने से घायल महिला को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
मौसेरी बहन की शादी समारोह में शामिल होने गई थी

डॉक्टर के द्वारा घायलों का इलाज किया गया। घायल बेलसर थाना क्षेत्र के साइन परवारा निवासी मुकेश राय की पत्नी रेखा देवी एवं भगवतपुर गांव निवासी सुरेंद्र राय की बेटी बताई गई है। रेखा देवी के पति मुकेश राय बेलसर थाना में चौकीदार है। वह बेलसर प्रखंड के करनेजी गांव का चौकीदार बताया गया है।  

रेखा देवी अपने मौसेरी बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। इसी दौरान हर्ष फायरिंग में रेखा देवी समेत दो को गोली लगी है।  
गोली की आवाज सुनकर मौके पर अफरा तफरी

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि भगवतपुर निवासी दिनेश राय की बेटी की शादी समारोह के दौरान वरमाला का आयोजन किया गया। वरमाला के दौरान हर्ष फायरिंग के क्रम में दो महिला को गोली लग गई।  

गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। सभी इधर-उधर भागने लगे। आनन-फानन में घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा घायलों का इलाज किया गया।  

इस संबंध में वैशाली थाना अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि भगवतपुर गांव में दिनेश राय की बेटी की शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में दो महिला को गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160873