CBSE Board Live webcast: यहां देखें पूरी जानकारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) शैक्षिक सत्र 2025-26 बोर्ड परीक्षाओं के लिए आज यानी 13 फरवरी, 2026 को अपना लाइव वेबकास्ट शुरू करने वाला है। इस लाइव वेबकास्ट प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य सीबीएसई से जुड़े सभी स्कूलों को बोर्ड परीक्षा के लिए जरूरी दिशा निर्देशों, नई व्यवस्था एवं मूल्यांकन की पद्धति से अवगत करवाना है। इस लाइव सेशन में सीबीएसई से जुड़े सभी स्कूलों के प्रिंसिपल इसमें भाग ले सकेंगे। बता दें, यह कार्यक्रम आज यानी 11 बजे से शुरू होने जा रहा है।
प्रोग्राम का उद्देश्य
सीबीएसई बोर्ड की ओर से आयोजित इस लाइव वेबकास्ट का मुख्य उद्देश्य सभी स्कूलों को बोर्ड परीक्षा के लिए नई गाइडलाइंस, ऑन-स्क्रीन मार्किंग और परीक्षा पद्धति से जुड़ी प्रक्रिया से अवगत करवाना है, ताकि परीक्षा बेहतर ढंग से आयोजित करवाई जा सके। इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को इस विषयों पर बात करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इस प्रोग्राम के जरिये सभी स्कूलों के प्रिंसिपल बोर्ड अध्यक्ष से सीधी बात कर सकेंगे।
लाइव वेबकास्ट में कैसे जुड़े
सीबीएसई की ओर से यह लाइव प्रोग्राम 13 फरवरी को सुबह 11 बजे आयोजित कराया जाएगा। यह प्रोग्राम 2 घंटे के लिए आयोजित कराया जाएगा। बता दें, इस प्रोग्राम में सीबीएसई के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के माध्यम से जुड़ सकते हैं। आप यूट्यूब पर BoardExams@CBSE सर्च करके इस प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं।
कौन हो सकते हैं शामिल
सीबीएसई के इस लाइव वेबकास्ट में कक्षा 9वीं से 12वीं के शिक्षक और परीक्षा इवैल्यूएशन के काम में शामिल स्टाफ इस प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में यदि किसी शिक्षक का बोर्ड परीक्षा से संबंधित कोई जरूरी सवाल हैं, तो वे लाइव वेबसाकास्ट से पहले या बाद में इस ईमेल info.cbseexam@cbseshiksha.in के माध्यम से अपने सवाल भेज सकते हैं।
यह भी पढ़ें: CMAT Result 2026: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट आज यहां cmat.nta.nic.in हो सकता है जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड |