search

जम्मू में पूर्व मंत्री कमर अली अखून व पीरजादा शाह का निधन, विधानसभा में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

cy520520 1 hour(s) ago views 522
  

विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, जम्मू। लद्दाख से नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री कमर अली अखून व पीरजादा गुलाम अहमद शाह का शुक्रवार को जम्मू में निधन हो गया। जम्मू कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला व उमर अब्दुल्ला के मंत्रीमंडल के सदस्य रहे हैं अखून, लद्दाख की राजनीति में अहम स्थान रखते थे।

कारगिल से नेशनल कांफ्रेंस के दिग्गज राजनीतिज्ञ कमर अली अखून के निधन का समाचार नेकां विधायक तनवीर सादिक ने शुक्रवार सुबह जम्मू विधानसभा को दिया।

वहीं शुक्रवार को फारूक अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल में रहे पूर्व वनमंत्री पीरजादा गुलाम अहमद शाह का भी शुक्रवार दोपहर को जम्मू में निधन हो गया। कश्मीर के देवसर से नेशनल कांफ्रेंस के विधायक रहे शाह को उन्हें शुक्रवार शाम को विधानसभा में श्रद्धांजलि दी गई।

स्पीकर अब्दुल्ल रहीम राथर ने विधानसभा में अखून व पीरजादा को श्रद्घांजलि देने के साथ दो मिनट का मौन वृत भी रखा। इसके साथ स्पीकर ने मंत्री के रूप में दोनों नेताओं के योगदान पर भी प्रकाश डाला। सदन के सदस्यों ने मौन रखकर अखून व पीरजादा की दशकों लंबी सार्वजनिक सेवा व राजनीतिक योगदान को याद किया।

कारगिल के मूल निवासी अखून स्थानीय समुदायों के साथ अपने घनिष्ठ जुड़ाव और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते थे। अपने राजनीतिक जीवन के दौरान, उन्होंने कारगिल व लद्दाख क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया। लद्दाख के मुद्दों पर केंद्र सरकार से बातचीत कर रही कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के सह-अध्यक्ष कमर अली अखून जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के राजनीतिक हलकों में असर रखते थे । वह 67 वर्ष के थे।

कारगिल के संगरा गांव के रहने वाले अखून ने कारगिल के राजनीतिक विमर्श को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह 1996 में कारगिल विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए नेशनल कांफ्रेस व सरकार में कइ पदों पर कार्य किया। उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान, अखून उपभोक्ता मामले, सार्वजनिक वितरण और परिवहन मंत्री रहे । वहीं फारूक अब्दुल्ला की सरकार में वह निर्माण व बिजली राज्य मंत्री रहे।

वर्ष 2003 में, अखून लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद कारगिल के पहले मुख्य कार्यकारी पार्षद बने। वहीं 11 जून 2014 को कारगिल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156906