search

इंदौर में MBA छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, सहपाठी के कमरे में मिला निर्वस्त्र शव, कॉलेज ग्रुप पर प्रसारित हुआ था अश्लील वीडियो

LHC0088 Yesterday 22:56 views 289
  

छात्रा का शव मिला (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, इंदौर। एमबीए (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई कर रही छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन पूर्व दोस्त के साथ लापता हुई छात्रा की स्वजन ने गुमशुदगी लिखवाई थी। शुक्रवार को उसका शव दोस्त के रूम पर ही निर्वस्त्र अवस्था में मिला। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। आरोपित छात्र उसका सहपाठी है। वारदात के पूर्व उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो कॉलेज के ग्रुप में बहुप्रसारित भी किया।

घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित अंकल गली की है। रूम से बदबू आने पर रहवासियों ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी। टीआई मनीष मिश्रा ताला तोड़कर अंदर घुसे तो पलंग पर छात्रा का शव मिला। प्रजापत नगर (द्वारकापुरी) निवासी 25 वर्षीय छात्रा सांवेर रोड स्थित निजी कालेज में एमबीए(द्वितिय वर्ष) की पढ़ाई कर रही थी। उसकी 10 फरवरी को पंढरीनाथ थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।

डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार रूम मंदसौर निवासी पीयूष धामनोदिया का है, जो यहां किराये से रहता था। पीयूष भी छात्रा के साथ एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। उसने छात्रा के शव को कंबलों से ढंक दिया और बाहर ताला लगाकर फरार हो गया।
बदबू आने पर बुलाई पुलिस

रूम से बदबू आने पर रहवासियों को शक हुआ। उन्होंने मकान मालिक प्रशांत झांसीवाला (वकील) को खबर की थी। डीसीपी के मुताबिक छात्रा की घोंटकर हत्या की गई है। उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। फोरेंसिक अफसरों ने बताया हत्या दूसरी जगह की है। शव को घसीट कर पलंग पर रखा गया था। जांघ पर हथियार और चहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें- MP के मंत्रालय में \“फर्जी IAS\“ की एंट्री, खुद को 2019 बैच का अफसर बताया, पूछताछ में खुली पोल
कमरें पर ताकझांक कर थाने लौट आए पुलिसकर्मी

शव मिलने की सूचना पर छात्रा की छोटी बहन और पिता भी पहुंच गए। पिता ने बताया मैंने बेटी को 10 फरवरी को कलेक्टोरेट के समीप छोड़ा था। उसने कहा था कि मुझे आधार कार्ड अपडेट करवाना है। शाम को छोटी बेटी के मोबाइल पर कॉल आया और कहा कि मैं दोस्त पीयूष के साथ जन्मदिन की पार्टी में जा रही हूं। छोटी बहन ने उससे कहा कि इस संबंध में पापा को बताना पड़ेगा।

रात में पिता ने कॉल लगाया तो पीयूष ने काल अटेंड किया और कहा छात्रा मेरे साथ है। इसके बाद दोनों के फोन स्विच ऑफ हो गए। स्वजन 11 फरवरी को रावजी बाजार थाने गए मगर पुलिसवालों ने घटना स्थल को लेकर डेढ़ घंटे रोका। बाद में पंढरीनाथ थाने का बता कर रवाना कर दिया।

पंढरीनाथ पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज की मगर छात्रा को तलाशने में रुचि नहीं दिखाई। दबाव बनाने पर दो पुलिसकर्मी पीयूष के रूम तक गए, मगर ताला देख कर लौट आए। उन्होंने मकान मालिक से कहा कि पीयूष आए तो खबर कर दें। उसके रुम में दूसरा ताला भी लगा दें।
छात्रा की हत्या के बाद बहन को मैसेज करता रहा सरफिरा दोस्त

जानकारी के अनुसार आरोपित छात्र पीषूष ने देर रात कालेज के वाट्एसएप ग्रुप में दोनों का आपत्तिजनक वीडियो भेजा। वीडियो में खुद का चहरा इमोजी से ढंक दिया था। उसने छात्रा की छोटी बहन को भी मैसेज भेज कर कहा कि वह नहीं आ पाएगी। बताते है उसने छात्रा के मोबाइल पर भी अश्लील वीडियो स्टेट्स पर लगाया था। कुछ परिचितों को भी वीडियो भेजा था। तब वह छात्रा की हत्या कर चुका था। पुलिस ने उसके फोन की लोकेशन निकाली तो अंकल गली, सरवटे बस स्टैंड और भागीरथपुरा की मिली। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। शुक्रवार को अंतिम लोकेशन मंदसौर की मिली है।
मेरी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था आरोपित

स्वजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि घटना स्थल घर से आधा किमी दूरी पर है, मगर पुलिस तलाशने में लापरवाही करती रही। पुलिसवालों को रूम का ताला तोड़ कर तलाशी लेना चाहिए थी। उन्होंने आरोपित छात्र पीयूष पर ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोपित पीयूष के पिता घनश्याम की मंदसौर में किराना दुकान है। पुलिस ने उसको हिरासत में लिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159324